Shraddha Kapoor : ‘आज मेरे पसंदीदा पुरुष का जन्मदिन है…’, श्रद्धा कपूर ने खास अंदाज में किया पिता शक्ति कपूर को बर्थडे विश 

Shraddha Kapoor : श्रद्धा कपुर ने अपने पिता और एक्टर शक्ति कपूर के बर्थडे पर एक प्यार भरा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने अपने बापू …

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपने पिता शक्ति कपूर के बेहद करीब है। श्रद्धा अपने पिता को पापा या डैड की बजाय बापू कहकर पुकारती है। स्त्री फेम एक्ट्रेस अक्सर अपने बापू संग तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। वहीं इसी बीच आज 3 सितंबर को भी अभिनेत्री ने अपने पिता के लिए एक प्यारा सा पोस्ट साझा किया है। दरअसल आज शक्ति कपूर का बर्थडे है।

Shraddha Kapoor ने पिता को बताया अपना पसंदीदा पुरुष

हाल ही में श्रद्धा कपूर ने अपने पिता संग एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों बाप-बेटी गले मिलते नजर आ रहे है। लुक की बात करें तो एक्ट्रेस इस दौरान पिंक कलर का टॉप पहने काफी प्यारी लग रही है। वहीं शक्ति को इस दौरान वाइट एंड ब्लू प्रिंटेड शर्ट पहने देखा जा सकती है।

इस प्यारी सी तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “आज मेरे पसंदीदा पुरुष का जन्मदिन है। हैप्पी बर्थडे बापू। वो स्त्री है वो कुछ भी कर सकती है, क्योंकि उसके पापा का हाथ हर दम उसके सिर पर है। लव यू बापू।”

Shraddha Kapoor : 'आज मेरे पसंदीदा पुरुष का जन्मदिन है...', श्रद्धा कपूर ने खास अंदाज में किया पिता शक्ति कपूर को बर्थडे विश

72 साल के हुए शक्ति कपूर

बता दे कि शक्ति कपूर का आज 72वां जन्मदिन है। उनका जन्म 3 सितम्बर 1952 को दिल्ली के पंजाबी परिवार में हुआ था। शक्ति अपने जमाने के मशहूर बॉलीवुड अभिनेता रह चुके है। इन्होने अपने करियर में 600 से अधिक फ़िल्मों में काम किया है। शक्ति को उनके कॉमिक और विलेन के  किरदारों के लिए फैंस आज भी खूब याद करते है।

जबरदस्त कमाई कर रही श्रद्धा की फिल्म

वहीं बात करें श्रद्धा कपूर की प्रोफेशनल लाइफ कि तो हाल ही में उनकी फिल्म ‘स्त्री 2’ रिलीज हुई है। यह फिल्म हर दिन सफलता का नया इतिहास रच रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने अपनी रिलीज के केवल 19 दिनों में वर्ल्डवाइड 700 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *