Bigg Boss 16 फेम अर्चना गौतम के साथ शुक्रवार को उस समय धक्कामुक्की की गई जब वह कांग्रेस दफ्तर पहुंची थी। अर्चना गौतम महिला आरक्षण बिल को लेकर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी को बधाई देने पहुंची थी। उनके साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) का हिस्सा रही अर्चना गौतम के साथ हाल ही में कांग्रेस हेडक्वाटर के बाहर कुछ महिलाओं ने हाथापाई की। कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने अर्चना गौतम के बाल भी खींचे। कांग्रेस पार्टी के टिकट पर साल 2022 में उत्तर प्रदेश के मेरठ की हस्तिनापुर लोक सभा से प्रत्याशी रही अर्चना गौतम अपने पिता के साथ शुक्रवार को AICC दफ्तर पहुंची थी। अभिनेत्री को दफ्तर में घुसने नहीं दिया गया बल्कि उनके साथ बदसलूकी की गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
अर्चना गौतम का आरोप है कि वह महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस पार्टी की नेता प्रियंका गांधी को बधाई देने गई थी। उसी समय उनके साथ बदसलूकी हुई। अर्चना ने इस बारे में मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। लेकिन वायरल वीडियो में काफी कुछ देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे साथ बहुत गलत हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अर्चना गौतम अपने साथ हु बदसलूकी को लेकर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती हैं। वह मेरठ में इस मामले को लेकर केस दर्ज करवा सकती हैं। हालांकि,अर्चन गौतम की तरफ से इस बारे में कोई ब्यान नहीं आया है। बता दें, इससे पहले मार्च महीने में अर्चना गौतम के पिता ने प्रियंका गांधी के पर्सनल असिस्टेंट के खिलाफ मेरठ के परतापुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
अभिनेत्री अर्चना गौतम के पिता का आरोप था कि प्रियंका गांधी के पीए संदीप सिंह ने उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी थी। पिता का आरोप था कि संदीप सिंह अर्चना ने गौतम को अपमानजनक शब्द भी कहे थे।
Sushant Singh Murdered: सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 4 साल से भी ज्यादा का… Read More
David Warner history : ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ… Read More
Airtel Jio plans: मंथली प्लान्स में दोनों ही कंपनियां एक महीने तक की वैलिडिटीदेती हैं।… Read More
SBI ATM: बैंक अपने ग्राहकों के लिए ATM से कैश निकालने के लिए नया मेथड… Read More
AIIMS Data : पिछले दिनों दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सर्वर में सेंध… Read More
Alia Bhatt Special: आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ ऐसी… Read More