Shraddha Kapoor to play on screen Naagin

श्रद्धा कपूर ऑन स्क्रीन नागिन का किरदार निभाएंगी

श्रद्धा कपूर ऑन स्क्रीन नागिन का किरदार निभाएंगी

बागी 3 फेम एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अब इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। श्रद्धा कपूर ने खुद इस बात की जानकारी एक ट्वीट कर दी है।

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपने ट्विटर एकाउंट के जरिए अगले प्रोजेक्ट की जानकारी दी है। इससे पहले श्रद्धा कपूर साउथ के सुपर स्टार प्रभास के साथ साहो फिल्म में अपना शानदार अभिनय दिखा चुकी हैं। साहो फिल्म में प्रभास और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया। श्रद्धा कपूर डांस और एंटरटेनमेंट मूवी ‘स्ट्रीट डांसर 3 डी’ में भी अपने डांस और अभिनय का जलवा दिखा चुकी है।

श्रद्धा कपूर ने अपने अगले प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए ट्वीट किया है। श्रद्धा ने लिखा ,” ऑन स्क्रीन नागिन का किरदार निभाना मेरे लिए एक परम ख़ुशी है। मैं श्रीदेवी मैम की ‘नगीना’ और ‘निगाहें’ फ़िल्में देखते हुए बड़ी हुई हूं। मैं भी उनकी तरह ऐसा ही किरदार निभाना चाहती हूं और भारतीय पारंपरिक लोकगीतों में उनके (श्रीदेवी) जैसी भूमिका निभाना चाहती हूं। ” तो, अब श्रद्धा कपूर नागिन के रूप में नजर आने वाली हैं। हालांकि फिल्म का टाइटल क्या है इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।

श्रद्धा कपूर की घोषणा के बाद ट्विटर पर उनके तरह-तरह के मेमे साझा कर,उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top