Lata मंगेशकर ने एमएस धोनी के रिटायमेंट को लेकर की भावुक अपील

लता मंगेशकर ने धोनी के रिटायमेंट को लेकर की भावुक अपील

Lata: टीम इंडिया की वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार के बाद जहां फैंस सदमें में हैं वहीं महेंद्र सिंह धोनी की रिटायरमेंट की खबरों से भी प्रशंसक परेशान हैं।

Lata मंगेशकर ने धोनी के रिटायमेंट को लेकर की अपील

वर्ल्ड कप में हार के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की रिटायरमेंट की खबरों फैंस बीच खलबली मची हुई है। सोशल मीडिया से लेकर हर जगह एमएस धोनी की रिटायरमेंट की खबरों से माहौल गर्म है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर धोनी के फैंस अपने हीरो को लेकर तरह-तरह के ट्वीट कर रहे हैं।

Lata Mangeshkar ने भी महेंद्र सिंह धोनी की रिटायरमेंट को लेकर धोनी से ट्विटर पर अपील की है। लता मंगेशकर का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। महान सिंगर के इस ट्वीट पर यूजर्स खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

लता मंगेशकर ने एमएस धोनी के संन्यास अफवाहों पर अपने ट्विटर एकाउंट से प्रतिक्रिया दी है। लता मंगेशकर ने लिखा ,” नमस्कार एमएस धोनी जी। आजकल रही हूं कि आप रिटायर होना चाहते हैं। कृपया आप ऐसा मत सोचिए। देश को आपके खेल की जरूरत है और मेरी भी रिक्वेस्ट है कि रिटायरमेंट का विचार भी आप मन में मत लाएं। ” इस तरह लता मंगेशकर ने महेंद्र सिंह धोनी से रिक्वेस्ट की है कि वे संन्यास लेने के बारे में मत सोचें।

Comments are closed.

Scroll to Top