Sleeping Prince dies: सऊदी अरब के प्रिंस अल वलीद बिन खालिद बिन तलाल अल सऊद का 36 की उम्र में निधन हो गया है। वह 20 साल से कोमा में थे।
20 साल तक कोमा में रहने के बाद Sleeping Prince का निधन
Sleeping Prince के नाम से जानें जाने वाले सऊदी अरब के प्रिंस Prince Alwaleed bin Khaled bin Talal Al Saud का 19 जुलाई को 36 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। प्रिंस पिछले 20 वर्ष से कोमा में थे। 2005 में लंदन में एक भीषण कार दुर्घटना के बाद वे कोमा में चले गए थे। इस कार एक्सीडेंट में उनके ब्रेन में गंभीर चोटें आई थीं। इसके बाद वे कोमा में चले गए थे।
स्लीपिंग प्रिंस के बारे में विवरण
प्रिंस अल वलीद बिन खालिद बिन तलाल अल सऊद लंदन के एक मिलिट्री कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे। साल 2005 में जब प्रिंस महज 15 वर्ष के थे, तब उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था। इस कार दुर्घटना में उनके साथ बैठा उनका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया था। लेकिन प्रिंस वलीद के मस्तिष्क में चोट लगने के कारण ब्रेन हैमरेज हो गया था।
20 वर्ष तक अस्पताल में चला प्रिंस का इलाज
दुर्घटना के बाद उन्हें सऊदी अरब की राजधानी रियाद में किंग अब्दुल अजीज मेडिकल सिटी में भर्ती कराया गया। जहां वे वेंटिलेटर पर थे और उन्हें फीडिग ट्यूब के जरिए पोषण दिया जा रहा था। वे न्यूनतम चेतना में थे और कभी पूर्ण चेतना में नहीं लोटे।
स्लीपिंग प्रिंस के कोमा के दौरान परिवार का समर्पण
प्रिंस अल-वलीद के पिता, Prince Khaled bin Talal ने अपने बेटे को जीवन रक्षक प्रणाली पर बनाए रखने का फैसला लिया। भले ही 2015 में डॉक्टरों ने लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटाने की सलाह दी थी। उस समय प्रिंस के पिता खालिद बिन तलाल सऊद ने कहा ,”अगर अल्लाह चाहते तो वह कार एक्सीडेंट में ही मर जाता और अब तक कब्र में होता। जीवन और मृत्यु का फैसला ऊपर वाले के हाथ में है। ”
परिवार उम्मीद खत्म
Sleeping Prince की मां, प्रिंसेस रीमा और परिवार के अन्य सदस्य प्रिंस की इस उम्मीद में देखभाल कर रहे थे कि एक दिन वह ठीक हो जाएगा। परिवार के लोग प्रिंस के जन्मदिन, ईद और नेशनल डे पर उसके कमरे को बहुत सजाते थे। परिवार के लोग प्रिंस के ठीक होने की दुआ करते थे लेकिन अब उम्मीद खत्म हो गई है।
कोमा के दौरान प्रिंस ने किए इशारे
2019-20 में Sleeping Prince के कुछ वीडियो वायरल हुए थे। जिसमें वे हाथ और सिर हिलाते नजर आए। इन छोटे संकेतों से परिवार की उम्मीद बढ़ गई थी लेकिन उनकी पूर्ण चेतना वापस नहीं आ पाई।
स्लीपिंग प्रिंस का निधन और अंतिम संस्कार
https://www.instagram.com/p/DMUFwiyTayY/?img_index=1
19 जुलाई को प्रिंस खालिद बिन तलाल ने अपने एक्स अकाउंट पर बेटे के निधन की जानकारी देते हुए लिखा,”अल्लाह की इच्छा और नियति में पूर्ण विश्वास के साथ, गहरे शोक और उदासी के साथ हम अपने पुत्र प्रिंस अल-वजीद बिन तलाल अब्दुल अजीज अल सऊद के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं। अल्लाह उनकी आत्मा पर दया करे। “