ICC Women's World Cup 2022 : भारत और बंगलादेश के बीच हैमिलटन में चल महिला विश्व कप में स्मृति मंधाना ने खास उपलब्धि हासिल की है। स्मृति मंधाना ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 5000 रन बनाने का आंकड़ा पार कर लिया है।

CWC22 : स्मृति मंधाना ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में पुरे किए 5000 रन, मिताली राज और हरमनप्रीत के बाद ऐसा कारनामा करने वाली तीसरी भारतीय बनीं

ICC Women’s World Cup 2022 : भारत और बांग्लादेश के बीच हैमिलटन में चल रहे महिला विश्व कप में स्मृति मंधाना ने खास उपलब्धि हासिल की है। स्मृति मंधाना ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 5000 रन बनाने का आंकड़ा पार कर लिया है।

न्यूजीलैंड के हैमिलटन में भारतीय महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश टीम के बीच मुकाबला चल रहा है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते  हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान 229 बनाए हैं। बांग्लादेश की महिला टीम को जीत के लिए 230 रन बनाने हैं। वहीँ इसी मैच में स्मृति मंधाना ने खास उपलब्धि हासिल की है। स्मृति ने अपने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के करियर में 5000 रन बनाने का आंकड़ा पार कर लिया है। मंधाना ने यह उपलब्धि न्यूजीलैंड के हैमिलटन में चल रहे लीग मैच में हासिल की है।

बाएं हाथ की बल्लेबाज स्मृति मंधाना के लिए ये टूर्नामेंट काफी अहम रहा है। जहां, वह 250 से ज्यादा रन बनाने में सफल रही है। स्मृति मंधाना ने ICC महिला वर्ल्ड कप 2022 के 22 वें लीग मैच में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए जैसे ही 17 वां रन बनाया तो वो अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में पांच हजार रन बनाने वाली महिला क्रिकेट खिलाडियों की क्लब में शामिल हो गई। स्मृति मंधाना इस मैच में 30 रन ही बना पाई। स्मृति ने 51 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 30 रन बनाए। वह पारी को और आगे बढ़ाना चाहती थी लेकिन इससे पहले आउट हो गई।

इंटरनेशनल करियर

स्मृति मंधाना ने एकदिवसीय महिला अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 2717 रन बना लिए हैं। वहीँ अंतराष्ट्रीय टेस्ट मुकाबलों में वह 325 रन बना चुकी है। जबकि, उन्होंने टी 20 अंतराष्ट्रीय मुकाबलों में 1971 रन हासिल किए हैं। इस तरह स्मृति मंधाना ने अपने अंतराष्ट्रीय करियर में 5000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही मंधाना तीसरी भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई है , जिनके नाम 5 हजार अंतराष्ट्रीय रन बनाने का रिकॉर्ड है। स्मृति से पहले मिताली राज और हरमनप्रीत कौर पांच हजार रन बनाने वाली भारतीय महिला खिलाडी हैं।


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टिप्पणियां

“CWC22 : स्मृति मंधाना ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में पुरे किए 5000 रन, मिताली राज और हरमनप्रीत के बाद ऐसा कारनामा करने वाली तीसरी भारतीय बनीं” को एक उत्तर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *