Site icon 4PILLAR

गणतंत्र दिवस पर कर्नल सोफिया कुरैशी, हरमनप्रीत कौर और रोहित शर्मा सम्मानित

Colonel Sofiya Qureshi, Rohit Sharma, Harmanpreet Kaur

Colonel Sofiya Qureshi, Rohit Sharma, Harmanpreet Kaur को Republic Day 2026 के अवसर पर सम्मानित किया। कर्नल सोफिया कुरैशी को विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया।

Colonel Sofiya Qureshi, Rohit Sharma और Harmanpreet Kaur गणतंत्र दिवस पर सम्मानित

भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर  विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कारों की घोषणा की है। इस सूचि में भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को विशिष्ट सेवा मेडल (Colonel Sofiya Qureshi Vishisht Seva Medal), क्रिकेट के क्षेत्र में रोहित शर्मा ( Rohit Sharma ) और हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur ) को पद्म श्री से नवाजा गया।

Colonel Sofiya Qureshi को विशिष्ट सेवा मेडल

कर्नल सोफिया कुरैशी भारतीय सेना की सिग्नल कोर में सेवारत हैं। वे गुजरात के वडोदरा की रहने वाली हैं। उनका जन्म 1981 में हुआ। उन्होंने ने अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद सेना में सेवा चुनी और कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।

ऑपरेशन सिंदूर 2025

ऑपरेशन सिंदूर में उनके नेतृत्व, रणनीतिक योगदान और असाधारण सेवा के लिए  उन्हें विशिष्ट सेवा मेडल प्रदान किया गया। यह पुरस्कार उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। वे एक सैन्य परिवार से हैं। उनके पिता 1971 के युद्ध में शामिल हुए थे। उनके पति भी भारतीय सेना में कर्नल हैं। यह सम्मान उनकी बहादुरी और देश सेवा के लिए दिया गया है।

पद्म श्री पुरस्कार

पद्म श्री भारत के प्रमुख नागरिक सम्मानों में से एक है। जो विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। गणतंत्र दिवस 2026 पर ये सम्मान दो क्रिकेट कप्तानों को दिया गया। भारतीय टी20 के कप्तान रोहित शर्मा और महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भुल्लर को पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए गए।

Rohit Sharma को पद्म श्री

भारतीय पुरुष टीम के पूर्व कप्तान रोहित कप्तान रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी जैसी जीतों में कप्तानी और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रोहित शर्मा ने क्रिकेट के ग्रैंड स्टेज पर भारत को कई बार जीत दिलाई। रोहित शर्मा को यह अवॉर्ड खेल में उनके अहम योगदान के लिए मिला।

Harmanpreet Kaur को पद्म श्री पुरस्कार

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भुल्लर को महिलाओं के क्रिकेट में उनके योगदान के लिए पदम श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उनकी कप्तानी में महिला टीम ने विश्व कप 2025 के दौरान सफलता हासिल की। उन्हें भारतीय महिला क्रिकेट टीम को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए ये पुरस्कार मिला है। हरमनप्रीत कौर ने पंजाब के मोड़ा से शुरुआत कर महिला क्रिकेट टीम को रिफाइन किया। वे पांचवी भारतीय महिला क्रिकेटर हैं , जिन्हे यह सम्मान मिला है।

गणतंत्र दिवस 2026 

कुल 131 पुरस्कारों में खेल के क्षेत्र में रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर समेत कई नाम शामिल हैं। ये अवॉर्ड हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदान किए जाते हैं। पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाते हैं। गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए।

Exit mobile version