Site icon 4PILLAR

सोनम कपूर ने दिखाई बेटे वायु कपूर की झलक, शेयर किया वेकेशन का वीडियो 

Vayu Glimpse:सोनम कपूर ने दिखाई बेटे वायु कपूर की झलक

Vayu Glimpse: सोनम कपूर ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें उनके नन्हे बेटे वायु कपूर आहूजा को भी देखा जा सकता है। वीडियो में सोनम वायु को दुलारते हुए नजर आ रही है।

Vayu Glimpse:सोनम कपूर ने दिखाई बेटे वायु कपूर की झलक

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर हाल ही में एक बेटे की माँ बनी है। एक्ट्रेस ने अपनी बेटे का नाम वायु कपुर आहूजा रखा है। सोनम इन दिनों अपने पति आनंद आहूजा और बेटे वायु कपूर आहूजा के साथ वेकेशन पर है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर अपने नन्हे बेटे की झलक दिखाई है।

सोनम ने शेयर किया वीडियो

सोनम ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आनंद को कार चलाते हुए देखा जा सकता है और सोनम साइड में बैठी नजर आ रही है। वहीं कार में पीछे वायु को भी देखा जा सकता है। अगले क्लिप में सोनम वायु को गोद में उठाकर दुलारते हुए नजर आ रही है। वहीं इस वीडियो के थंबनेल में एक तस्वीर देखी जा सकती है जिसमें सोनम और आनंद वायु को किस करते हुए नजर आ रहे है।

सेलेब्स ने किया रिएक्ट

सोनम कपूर के इस वीडियो पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स ने भी कमेंट कर प्यार जताया है। सोनम के पति आनंद आहूजा ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मेरी पूरी दुनिया के साथ दुनिया भर में।’ आलिया भट्ट ने लिखा, ‘सो ब्यूटीफुल।’ भूमि पेडनेकर और अथिया शेट्टी ने दिल वाली इमोजी ड्राप कर प्यार बरसाया है।

बता दे कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में शादी की थी। शादी के 4 साल बाद दोनों ने 20 अगस्त 2022 को अपने पहले बच्चे के रूप मे बेटे वायु कपूर आहूजा का स्वागत किया है। हाल ही में सोनम ने अपने बेटे की  रूम की झलक दिखाई थी, जो दिखने में काफी खूबसूरत है।

Exit mobile version