Sonu Sood: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद हाल ही में अपनी पत्नी सोनाली के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान अभिनेता ने पूजा अर्चना कर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया।
मुंबई में इन दिनों गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक हर कोई गणपति बप्पा की भक्ति में लीन नजर आ रहा है। वहीं इस खास मौके पर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के पंडाल में दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान सोनू के साथ उनकी पत्नी सोनाली सूद और डायरेक्टर फराह खान भी नजर आई।
दरअसल हाल ही में सोनू सूद का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सोनू अपनी पत्नी सोनाली का हाथ थामे बप्पा के दर्शन के लिए जाते नजर आ रहे है। लुक की बात करें तो सोनू ने इस दौरान वाइट कलर का कुर्ता पायजामा पहना था, तो वहीं उनकी पत्नी इस दौरान पिंक कलर का सलवार सूट पहने नजर आई।
यह भी जरूर पढ़े: सोनू सूद की राह पर चले उनके बेटे ईशान सूद, पिता की गैरमौजूदगी में जरुरतमंदो की मदद करते आए नजर, देखें वीडियो
एक अन्य वीडियो में सोनू सूद को लालबागचा राजा के दर्शन करते देखा जा सकता है। इस दौरान अभिनेता ने बप्पा के चरणों में अपना सिर झुकाया और हाथ जोड़कर उनका आशीर्वाद लिया।
बात करें सोनू सूद की फिल्मों की तो वे जल्द ही फिल्म ‘फतेह’ में नजर आएँगे। इस फिल्म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस नजर आएंगी। यह भी पढ़े: Video : सोनू सूद ने मिसल पाव बनाते हुए शेयर किया वीडियो, बोले-जब शूटिंग पर खाना न मिले तो खुद बनाना पड़ता है
Dhanashree Verma New Song: तलाक के कुछ समय पहले धनाश्री वर्मा का बेवफाई वाला नया… Read More
Chahal-Dhanashree Divorce: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनाश्री वर्मा का तलाक हो गया है।… Read More
Coronavirus BF7: COVID 19 के नए वेरिएंट BF.7 को देखते हुए IMA ने लोगों से… Read More
Nysa Devgan Party: काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन का एक वीडियो सोशल… Read More
Sushant Singh Murdered: सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 4 साल से भी ज्यादा का… Read More
David Warner history : ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ… Read More