Antil Sumit sets a new record: सुमित अंतिल ने 8वीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में नया रिकॉर्ड बनाया है।
सुमित अंतिल ने तोडा अपना ही रिकॉर्ड
- सुमित अंतिल ने हाल ही में 8वीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नया रिकॉर्ड बनाया है।
- स्थान कांतिरवा स्टेडियम बेंगलुरु।
- तारीख : 27 मई 2026
- इवेंट : पुरुषों की भाला फेंक F64 श्रेणी।
- सुमित का नया रिकॉर्ड : 74.82 मीटर।
सुमित अंतिल ने पांचवें प्रयास में अपने 2022 के पिछले 73.29 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। उन्होंने पहला रिकॉर्ड एशियाई पैरा गेम्स 2022 में बनाया था।
Antil Sumit के प्रमुख रिकॉर्ड
- वर्तमान विश्व रिकॉर्ड : 74.82 मीटर
- पिछले विश्व रिकॉर्ड : 73.29 मीटर
- पैरालंपिक रिकॉर्ड : 70.59 मीटर (पेरिस में )
- चैंपियनशिप रिकॉर्ड : 71.73Mt
Antil Sumit अब तक 7 वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं।
Antil Sumit कौन हैं :
- सुमित का जन्म 7 जून 1998 को हरियाणा के सोनीपत में हुआ था। वर्तमान में उनकी उम्र 27 वर्ष है।
- वर्ग : एफ64 ( नीचे घुटने से बाई टांग का प्रभाव )
- मुख्य उपलब्धियां ; उन्होंने टोक्यो 2020 और पेरिस 2024 पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीते। वे पहले भारतीय पुरुष एथलीट जो पैरालंपिक टाइटल डिफेंड कर सके।
- तीन बार वर्ल्ड चैंपियनशिप गोल्ड।
- एशियाई पैरा गेम्स गोल्ड (2023)
सुमित अंतिल शुरू में पहलवान बनना चाहते थे लेकिन एक दुर्घटना के बाद वे पैरा स्पोर्ट्स में आ गए। वे भारतीय पैरा एथलेटिक्स के स्टार खिलाडी माने जाते हैं।
सुमित अंतिल की ऐतिहासिक उपलब्धि
यह उपलब्धि भारतीय पैरा एथलेटिक्स के लिए ऐतिहासिक है। सुमित ने कहा कि वे अपनी तकनीक में और सुधार करके आगे बड़े थ्रो करने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों ने इसे भारतीय पैरा खेलों की सीमाओं को नई ऊंचाई देने वाला बताया।

