बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने हाल ही में अपने दामाद और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल संग एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर पर सुनील की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने भी रिएक्ट किया है।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) से शादी रचाई है। दोनों कंई सालों तक डेटिंग के बाद इसी साल की शुरुवात में शादी के बंधन में बंधे है। वहीं सुनील का अपने दामाद केएल राहुल के साथ काफी प्यारा बॉन्ड है, जिसकी झलक अक्सर उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर भी देखने को मिल जाती है। इसी बीच सुनील ने अपने दामाद संग एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
दरअसल हाल ही में सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से केएल राहुल संग एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों ससुर और दामाद ब्लैक रंग की टी-शर्ट पहने ट्विनिंग करते नजर आ रहे है। इस फोटो में दोनों की बॉन्डिंग साफ झलक रही है। इस दौरान दोनों एक दूजे को गले लगाए मुस्कुराते हुए कैमरे की तरफ पोज दे रहे है। इस फोटो को शेयर करते हुए सुनील ने कैप्शन में तो कुछ नहीं लिखा बस एक ब्लैक हार्ट इमोजी बनाई है।
सुनील शेट्टी के इस पोस्ट पर उनकी बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने भी रिएक्ट किया है। अथिया ने कमेंट सेक्शन में रेड हार्ट इमोजी बनाई है। इसके अलावा भी कंई सेलेब्स ने कमेंट कर इस फोटो पर प्यार बरसाया है।
बात करें दोनों की प्रोफेशनल लाइफ कि तो केएल राहुल इन दिनों वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में व्यस्त चल रहे है। वहीं सुनील शेट्टी की फिल्मों की बात करें तो वे जल्द ही फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएँगे।
Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More