सुनीता विलियम्स और बुच विल्मॉर के अगले छह महीने तक ISS से वापस लौटने की उम्मीद नहीं, NASA ने बताया रिस्की

Sunita Williams और Butch Wilmore, जो NASA के बोईंग क्रू फ्लाइट टेस्ट के हिस्से के रूप में जून से ISS पर हैं, फरवरी 2025 में वापस लौटेंगे। इस दौरान दोनों एस्ट्रोनॉट्स, अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में विज्ञान कार्य जारी रखेंगे।

नासा ने शनिवार को घोषणा की है कि वह अपने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मॉर के बिना ही बोईंग के स्टारलाइनर स्पेस क्राफ्ट को पृथ्वी पर लौटाएगा। दोनों अंतरिक्ष यात्री एलन मस्क के स्वामित्व वाली कंपनी स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन कैप्सूल से पृथ्वी पर वापस लौटेंगे। चालक रहित स्टरलाइनर अंतरिक्ष यान के ISS से वापस लौटते समय नासा इसका गहन विश्लेषण करेगा।

विलियम्स और विल्मॉर, नासा बोईंग क्रू फ्लाइट टेस्ट के हिस्से के रूप में इसी साल जून महीने में अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पर गए थे, वो फरवरी 2025 तक अपनी निर्धारित वापसी तक, ISS में अनुसंधान, रखरखाव और सिस्टम परीक्षण सहित विज्ञान कार्य जारी रखेंगे।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के प्रशासक, बिल नेल्सन ने कहा कि  ‘अंतरिक्ष उड़ान जोखिम भरी है’  यहां तक कि सबसे सुरक्षित और सबसे नियमित स्थिति में भी है। उन्होंने कहा , ” बुच और सुनीता को अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पर रखने और बोईंग के स्टारलाइनर को बिना चालक दल के वापस लाने का निर्णय सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का परिणाम है। ”

बिल नेल्सन ने अंतरिक्ष यान की प्रणालियों का मजबूत विश्लेषण सुनिश्चित करने में नासा और बोईंग की टीमों की कड़ी मेहनत के लिए उंनका आभार व्यक्त किया है। स्टारलाइनर की इसी साल सितंबर महीने की शुरुआत में बिना चालक दल के वापस आने की उम्मीद है।

अंतरिक्ष एजेंसी ने ये निर्णय 6 जून को स्टारलाइनर में हीलियम लीक और यान के थ्रस्टर्स में तकनीकी खराबी के कारण लिया। इंजीनियरिंग टीमें व्यापक डाटा समीक्षा, उड़ान और सुरक्षा समीक्षा में जुटी हुई हैं।

बता दें, 5 जून 2024 को,कैप्सूल दो अंतरिक्ष यात्रियों- सुनीता विलियम्स और बुच विल्मॉर को अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में ले गया था। बुच और विलियम्स को ISS में एक सप्ताह रहना था। उसके बाद दोनों को पृथ्वी पर वापस लौटना था।

ISS में पहुंचने के बाद स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी गड़बड़ियों का पता चला। स्टारलाइनर में हीलियम लीक होने और थ्रस्टर्स में खराबी होने का पता चला। जिसके बाद सुनीता विलियम्स और बुच की वापसी को अगले छह महीने तक स्थगित कर दिया गया। अब दोनों अंतरिक्ष यात्री अगले साल फरवरी में वापस लौट सकते हैं।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *