Sunny Deol Video: इस वीडियो में सनी देओल को नशे की हालत में मुंबई की सड़कों पर लड़खड़ाते हुए देखा जा सकता है। वहीं अब सनी ने खुद सामने आकर इस वीडियो की सच्चाई बताई है।
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्हें नशे की हालत में मुंबई की सड़कों पर लड़खड़ाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स सनी को खूब ट्रोल कर रहे है। वहीं अब गदर के तारा सिंह ने खुद सामने आकर इस वीडियो की सच्चाई बताई है।
दरअसल KRK ने कुछ घंटों पहले ही सनी देओल का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में सनी को बीच सड़क पर अजीब तरह से लड़खड़ाते हुए देखा जा सकता है और तभी एक ऑटोरिक्शा वाला उन्हें अपने ऑटो में बैठाता है। सनी का ये वीडियो देख लोग कयास लगा रहे थे कि शायद उन्होंने ड्रिंक की है। उनका ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। वहीं अब मामले को बढ़ते देख सनी ने खुद सामने आकर इस वीडियो की सच्चाई बताई है।
दरअसल हाल ही में सनी ने अपने ट्विटर (अब एक्स) अकाउंट से अपना वही वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लेकिन इस वीडियो को एक अलग एंगल से लिया गया है। इस वीडियो में उनके साथ कैमरामैन और उनकी टीम के कुछ अन्य मेंबर्स भी नजर आ रहे है। सनी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘अफवाहों का सफर बस यहीं तक।’ इसे साथ ही उन्होंने शूटिंग और BTS जैसे हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है। वहीं अब उनके इस पोस्ट से साफ़ हो गया है कि नशे में नहीं थे बल्कि वे अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।
Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More