Site icon 4PILLAR

शहनाज गिल और सनी सिंह के गाने ‘धुप लगदी’ का टीजर हुआ रिलीज 

Dhup Lagdi Song Teaser: शहनाज के गाने 'धुप लगदी' का टीजर रिलीज 

Dhup: शहनाज गिल और सनी सिंह के गाने ‘धुप लगदी’ का टीजर रिलीज हो गया है। इस गाने में दोनों एक ऐसे कपल के रूप में नजर…

बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती है। फैंस शहनाज की फिल्मों और म्यूजिक वीडियो का बेसब्री से इंतजार करते है। वहीं इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने नए गाने का टीजर शेयर किया है। दरअसलस शहनाज जल्द ही एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो धुप लगदी (Dhup Lagdi) में नजर आएंगी। इस गाने में उनके जोड़ी बॉलीवुड एक्टर सनी सिंह के साथ जमी है।

Dhup: सनी-शहनाज के गाने Dhup Lagdi का टीजर हुआ रिलीज

दरअसल बीते दिन शहनाज गिल ने ‘धुप लगदी’ गाने का फर्स्ट लुक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने बताया था कि इस गाने एक टीजर आज यानि 6 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। वहीं अब कुछ घंटो पहले इस गाने का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल  रहा है। इस गाने में सनी और शहनाज पंजाब के गरीब कपल के रूप में नजर आ रहे है। टीजर में दिखाया गया है कि इस कपल के बीच प्यार तो बहुत है लेकिन दोनों को हालातों की वजह से अलग रहना पड़ता है।

शहनाज गिल ने दी है इस गाने को आवाज

बता दे कि इस गाने को शहनाज गिल ने खुद गाया है, जबकि उदार ने इस गाने के लिरिक्स लिखे है। वहीं अनिकेत शुक्ल ने इसे कंपोज किया है। इस गाने के जरिए शहनाज गिल और सनी सिंह की जोड़ी पहली बार दर्शकों को ऑनस्क्रीन देखने को मिलेगी।

इन फिल्मों में नजर आएंगी शहनाज

बात करें शहनाज गिल की फिल्मों की तो वे जल्द ही फिल्म ‘सब फर्स्ट क्लास’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ वरुण शर्मा लीड रोल में है। वहीं इसके अलावा शहनाज के पास एक पंजाबी फिल्म ‘रन्ना च धन्ना’ भी है। इस फिल्म में उनके साथ दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा नजर आएँगे।

Exit mobile version