दो का पहाड़ा नहीं सुना पाने पर दुल्हन ने दूल्हे के साथ शादी करने से किया इंकार

आमतौर पर शादियां टूटने की कई वजह होती है। कभी दहेज की बात न बन पाने पर शादी टूट जाती है तो कभी दूल्हा या दुल्हन का किसी और के साथ अफेयर होने पर शादी टूट जाती है। लेकिन उत्तर प्रदेश में शादी टूटने की घटना का मामला अलग ही है।

शादी टूटने का मामला यूपी का है

विवाह टूटने का मामला यूपी के महोबा जिले का है। यहां खरेला थाना एरिया के एक गांव निवासी ने अपनी बेटी की शादी पनवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में तय की थी। 30 अप्रैल 2021 को बारात लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंची। इस दौरान बारातियों की खूब खातिरदारी की गई।

शादी में वरमाला कार्यक्रम के दौरान दूल्हा अजीब हरकतें करने लगा। यह सब देखकर दुल्हन ने जयमाला डालने से पहले दूल्हे से एक ऐसा सवाल कर डाला कि जिसका वो जवाब नहीं दे पाया और शादी टूट गई। दुल्हन ने जयमाला डालने से पहले दूल्हे से कहा कि अगर वह उनके उस सवाल का जवाब नहीं दे पाएगा तो वह शादी नहीं करेगी।

दुल्हन का सवाल

दरअसल, दुल्हन ने दूल्हे से दो का पहाड़ा सुनाने को कहा था। दुल्हन के सवाल के बाद दूल्हा पहले तो कुछ समझ नहीं पाया इसके बाद वह इधर-उधर देखने लगा और उसकी पोल खुल गई। जिसके बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ सात फेरे लेने से साफ मना कर दिया और वरमाला नहीं पहनाई।

दुल्हन ने साफ मना कर दिया कि वह ऐसे व्यक्ति से शादी नहीं करेगी। इतना सुनते ही बारातियों के पांव के नीचे से जमीन खिसक गई। खुशी का माहौल गमगीन और तनावपूर्ण हो गया। किसी को भी समझ नहीं आ रहा था कि क्या फैसला लिया जाए। दुल्हन ने कहा कि वह किसी ऐसे व्यक्ति से शादी नहीं कर सकती जिसे गणित की मूल बातें भी पता ना हो।

पुलिस ने सुलझाया मामला

वर और वधू पक्ष इस मामले को नहीं सुलझा पाए तो पुलिस को इसके बारे में बताया गया। पुलिस ने भी समझाने का प्रयास किया लेकिन लड़की ने उनकी भी नहीं मानी। आखिरकार लड़की की बात मान ली गई।

ये भी पढ़ें ,इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा ऑक्सीजन की कमी के कारण COVID 19 मरीजों का मरना किसी अपराधिक कृत्य और नरसंहार से कम नहीं है

वधू पक्ष के लोग पुलिस स्टेशन पहुंच गए और उन्होंने शादी में जो खर्च किया , उसको वापस करने की मांग की। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों की बात सुनी गई और उन्होंने बताया कि यह अरेंज मैरिज थी।

सहमति बनी

एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों ने बातचीत की और समझौता हो गया। बातचीत में तय हुआ कि दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे को दिए गए उपहार और गहने वापस करेंगे। उनकी आपसी सहमति को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री Holi 2024: अमिताभ बच्चन ने पुरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाई होली Raveena Tandon ने धूमधाम से मनाया बेटी राशा थडानी का 19वां जन्मदिन क्या बबिता जी संग हो गई है टप्पू की सगाई, जानिए क्या है मामला अनुपम खेर के 69वें बर्थडे पर बेस्टफ्रेंड अनिल कपूर ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर दी बधाई
कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री Holi 2024: अमिताभ बच्चन ने पुरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाई होली Raveena Tandon ने धूमधाम से मनाया बेटी राशा थडानी का 19वां जन्मदिन क्या बबिता जी संग हो गई है टप्पू की सगाई, जानिए क्या है मामला अनुपम खेर के 69वें बर्थडे पर बेस्टफ्रेंड अनिल कपूर ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर दी बधाई