The Dalai Lama won a Grammy Award in 2026:धर्म गुरु दलाई लामा ने 2 फरवरी 2026 को बेस्ट ऑडियो बुक ग्रैमी अवार्ड जीता है। उन्होंने 90 वर्ष की उम्र में अपना पहला ग्रैमी हासिल किया है।
Dalai Lama ने जीता Grammy Award
धर्मगुरु दलाई लामा ने 90 वर्ष की उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें 68वे ग्रैमी अवॉर्ड समारोह में में बेस्ट ऑडियो बुक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार समरोह अमेरिका के लॉस एंजिल्स में क्रिप्टो.कॉम में हुआ। जिसमें दलाई लामा की तरफ से और सहमति के साथ Grammy Award को गायक और संगीतकार Rufus Wainwright ने स्वीकार किया।
दलाई लामा को Grammy Award मिलने के बारे में संक्षिप्त जानकारी
- अवॉर्ड की कैटेगरी : Best Audio Book, Narration, and Storytelling Recording
- विजेता प्रोजेक्ट : Meditations: The Reflections Of His Holiness The Dalai Lama” — यह एक स्पोकन-वर्ड ऑडियोबुक/एल्बम है जिसमें दलाई लामा की शिक्षाएं, ध्यान (मेडिटेशन), करुणा, शांति और सार्वभौमिक जिम्मेदारी (universal responsibility) पर उनके विचार शामिल हैं। इसमें उनका शांत स्वर और कुछ हिंदुस्तानी क्लासिकल म्यूजिक के तत्व भी हैं।
ग्रैमी अवॉर्ड समारोह
68वें एनुअल ग्रैमी अवॉर्ड्स (68th Grammy Awards), जो 1 फरवरी 2026 को लॉस एंजिल्स में हुए। यह प्री-सेरेमनी में घोषित हुआ। उन्होंने ग्रैमी होस्ट Trevor Noah को हराया। नोह् की किताब “Into The Uncut Grass” ग्रैमी अवार्ड के लिए नॉमिनेटेड थी। दलाई लामा ने अन्य नामों जैसे Ketanji Brown Jackson, Kathy Garver आदि को हराया।
Dalai Lama ने दी स्वीकृति
दलाई लामा भारत के हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रहते हैं। 90 वर्ष की उम्र के कारण वे ग्रैमी अवार्ड समारोह में शामिल नहीं हुए। उनकी ओर से इस पुरस्कार को गायक और संगीतकार Rufus Wainwright ने स्वीकार किया। रुफुस ने दलाई लामा की बुद्धिमता और शांति के संदेश की सराहना की। दलाई लामा ने इस जीत पर कृतज्ञता और विनम्रता व्यक्त। उन्होंने इसे साझा सार्वभौमिक जिम्मेदारी के मान्यता के रूप में देखा। उन्होंने कहा कि यह दुनिया भर में शांति और करुणा के संदेश को पहुंचाने का माध्यम है।
Dalai Lama का नाम ग्रैमी लिस्ट में शामिल
यह पहली बार है जब Dalai Lama का नाम ग्रैमी अवार्ड लिस्ट में नॉमिनेट हुआ और उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वे K-Pop ग्रुप और फिल्मकार Steven Spielberg जैसे फर्स्ट टाइम विनर्स के साथ इस लिस्ट में शामिल हुए। यह घटना इस लिए खास है क्योंकि ग्रैमी अवार्ड्स आमतौर पर संगीत से जुड़े होते हैं। लेकिन स्पोकन वर्ड और ऑडियो बुक कैटेगरी में आध्यात्मिक शिक्षाओं को इतना बड़ा मंच मिलना दुर्लभ है।





