4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

Cricket

जिस दिन भारत न्यूजीलैंड खेल रहे थे सेमीफाइनल मैच, उस दिन एमएस धोनी पत्नी साक्षी संग पहुंच गए अपने पैतृक गांव, लोग स्टेडियम में ढूंढते रहे


India vs New Zealand semi-final match के दौरान MS Dhoni को लोग स्टेडियम में ढूंढते रहे। लेकिन उस दिन पूर्व कप्तान अपनी पत्नी Sakshi Dhoni के साथ कहीं और घूम रहे थे।

India New Zealand मैच के समय पत्नी Sakshi Dhoni संग घूम रहे थे माही

महेंद्र सिंह धोनी की दुनिया भर में फैन फॉलोविंग बहुत तगड़ी है। बुधवार के दिन जिस समय टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल मैच था, उस दिन फैन अपने चहेते एमएस धोनी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तलाश रहे थे। लेकिन उस दिन माही मैच देखने नहीं गए और अपनी पत्नी साक्षी धोनी रावत के साथ अपने पैतृक गांव चले गए थे।

महेंद्र सिंह धोनी का पैतृक गांव उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिला में स्थित है। उनके पैतृक गांव का नाम लवली है। जहां, वे अपनी पत्नी के साथ दो दशक बाद पहुंचे। अपने पैतृक गांव लवली में पहुंचकर धोनी ने अपने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और पैर छुए। साक्षी सिंह धोनी ने उस समय के कुछ वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की।

Sakshi Dhoni संग 20 साल बाद पहुंचे गांव धोनी

क्रिकेट की दुनिया का जाना-माना चेहरा अपने पैतृक गांव लगभग 20 साल बाद दोबारा पहुंचा। इससे पहले माही अपने पैतृक गांव लवली में 12 मई 2003 को गए थे। उस समय उनका भारतीय टीम में चयन नहीं हुआ था। उस समय धोनी अपने जनेऊ के लिए माता-पिता के साथ पहुंचे थे। अब बीस साल बाद माही अपनी पत्नी साक्षी सिंह धोनी के साथ अपने पैतृक गांव पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महेंद्र सिंह धोनी ने गांव में अपने चचेरे भाई चंदन सिंह के घर पर चाय पी और परिवार का हालचाल पूछा।

धोनी भैया दूज मनाने पहुंचे

जिस समय धोनी अपने गांव पहुंचे, उस समय पूरा गांव उनको देखने के लिए उमड़ पड़ा। लोगों ने धोनी के साथ सेल्फी भी। वहीं, इस यात्रा के बारे में बताते हुए क्रिकेटर के परिवार वालों ने बताया कि धोनी भैया दूज मनाने के लिए अपने गांव पहुंचे थे। माही ने गांव के मंदिर में पूजा अर्चना भी की।

पत्नी साक्षी ने शेयर किया वीडियो

साक्षी धोनी ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस यात्रा का वीडियो और फोटो शेयर की है। जिसमें दोनों रंगीन घर के दरवाजे पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में धोनी अपने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *