शुक्रवार को लग रहा है साल का पहला चंद्रग्रहण, जानिए समय और कुल अवधि

साल 2023 का पहला चंद्रग्रहण बैसाख पूर्णिमा को लगेगा। यह ग्रहण मध्यरात्रि को समाप्त होगा। चंद्र ग्रहण को शुरू से लेकर अंत तक देखा जा सकेगा। ग्रहण भारत के अलावा दूसरे देशों में भी नजर आएगा।

इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को लगेगा। चंद्र ग्रहण देर शाम शुरू होगा और मध्य रात्रि को समाप्त होगा। यह सामान्य ग्रहण नहीं है बल्कि उपछाया चंद्र  ग्रहण है। ऐसे में ग्रहण के दौरान चांद को धूमिल अवस्था में देखा जा सकेगा। पूर्णिमा के दिन ग्रहण है। यह एक नैसर्गिक खगोलीय घटना है। ग्रहण के दौरान चांद का कटा हुआ भाग दिखाई नहीं देगा। चंद्र ग्रहण देर शाम 8 बजकर 44 मिनट से शुरू होगा और रात 1 बजकर 2 मिनट पर खत्म होगा। ग्रहण की अवधि 4 घंटे 15 मिनट होगी।

चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है। चांद और सूरज के बीच पृथ्वी के आ जाने से खगोलीय घटना घटती है। जिसे चंद्र ग्रहण कहा जाता है। शुक्रवार को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत के अलावा अफ्रीका , ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, मध्य एशिया,हिंद महासागर, अंटार्कटिका महासागर और अटलांटिका महासागर के कुछ भागों में देखा जा सकेगा।

चंद्रग्रहण को बिना किसी दूरबीन के देखा जा सकता है। वहीँ, सूरज ग्रहण को देखने के लिए एहतियात बरतनी पड़ती है। सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से देखने से नेत्र ज्योति पर असर पड़ता है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9047 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी
ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी