Married Woman: सुहागरात पर दुल्हन की हकीकत जानकर दूल्हे के उड़े होश 

लड़की समझकर जिससे की थी शादी, सुहागरात पर हकीकत जानकर दूल्हे के छूटे पसीने

Married Woman: उत्तराखंड के हरिद्वार से एक सनसनखेज मामला प्रकाश में आया है। जहां एक युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लड़की के प्यार में पड़ने के बाद शादी कर ली। लेकिन जब दूल्हे को हकीकत का पता चला तो उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई

Married Woman: सुहागरात पर दुल्हन की हकीकत जानकर दूल्हे के उड़े होश

फेसबुक , इंस्टाग्राम , ट्विटर सहित कई ऐसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म हैं। जहां पर लड़का लड़की की दोस्ती की खबरें चर्चा का विषय बन जाती हैं। कई मामलों में ऐसा भी देखा गया कि सोशल मीडिया पर प्यार होने के बाद लड़का लड़की शादी कर लेते हैं। लेकिन हरिद्वार जिला से जो मामला सामने आया है , वह कुछ अलग ही है।

सोशल मीडिया पर हुआ प्यार

दरअसल, एक युवक ने सोशल मीडिया पर लड़की के साथ दोस्ती की। दोस्ती के बाद दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई। दोनों ने खूब चैटिंग की। मोबाइल पर बातचीत की। इतना ही नहीं आखिर में दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली। लेकिन जब दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ सुहागरात मनाने वाला तब मामला ही कुछ और निकला। इस मामले की सच्चाई जानने के बाद युवक के पैरों तले की जमीन खिसक गई। मामला पुलिस के पास पहुंच गया।

दुल्हन निकली किन्नर

लक्सर के युवक ने जिस लड़की के साथ शादी की थी , वह एक किन्नर है। युवक का आरोप है कि शादी तोड़ने के बदले में किन्नर उससे पांच लाख रुपए मांग रहा है।

ऐसे हुई थी शुरुआत

काफी दिन पहले युवक के पास लड़की के नाम की आईडी से फ्रेंडशिप की रिक्वेस्ट आई थी। जिसको उसने स्वीकार कर लिया था। इसके बाद मोबाइल फोन पर प्यार भरी बातें होने लगी। लड़की ने फोन पर लड़के को बताया कि वह हरियाणा के हिसार जिला की रहने वाली है। बाद में दोनों के बीच प्यार और फिर शादी हुई। दोनों ने लक्सर के एक मंदिर में शादी कर ली।

शादी के बाद युवक लड़की को अपने गांव ले गया। जिस समय युवक अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ सुहागरात मनाने वाला था , उस समय हकीकत जानकर उसके होश उड़ गए।

जिसको वह ब्याह कर लाया था , वह लड़की नहीं बल्कि एक किन्नर है। जिसके बाद यह मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया। थाना प्रभारी यशपाल बिष्ट ने बताया कि युवक ने मौखिक तौर पर शिकायत दर्ज कराई है। अगर वह एफआईआर दर्ज कराएगा तो इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4PILLAR NEWS HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel