4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

National

गोवर्धन पूजा के दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए सूतक काल का समय

Solar Govardhan: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण गोवर्धन पूजा के दिन लगेगा। ऐसे में जानिए सूरज ग्रहण का सूतक काल कब तक रहेगा।

Solar Govardhan: गोवर्धन पूजा के दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

चंद्र ग्रहण हो या सूर्य ग्रहण इसका ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व माना जाता है। हिंदू धर्म में ग्रहण को लेकर अलग-अलग तरह के भ्रांतियां और मान्यताएं हैं। हालांकि, यह एक खगोलीय घटना है। जिसका विज्ञान में अलग तरह से वर्णन किया गया है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल का सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 यानी गोवर्धन पूजा के दिन लगने वाला है। ग्रहण की अवधि कुल 4 घंटे तीन मिनट होगी। इस बार के सूर्य ग्रहण को इस बार इसलिए खास माना जा रहा है क्योंकि यह दिवाली की रात से शुरू होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस सूर्य ग्रहण को बहुत प्रभावशाली माना जा रहा है।

दिवाली के त्यौहार के बीच सूरज ग्रहण लगने से लोगों के मन में काफी सवाल उठ रहे हैं। लोग यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर यह सूर्य ग्रहण कब से कब तक रहेगा और सूतक काल की अवधि क्या होगी। आईये जानते हैं दिवाली / गोवर्धन पूजा के दिन लगने वाले सूर्य ग्रहण के बारे में कुछ खास बातें।

ग्रहण का समय

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार का सूर्य ग्रहण गोवर्धन पूजा के दिन लगने जा रहा है। सूरज ग्रहण 25 अक्टूबर को को शाम 4 बजकर 22 मिनट पर लगने वाला है। ग्रहण शाम 6 बजकर 25 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। सूर्यास्त होते ही ग्रहण समाप्त हो जाएगा।

सूतक काल का समय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार , सूर्य ग्रहण लगने के 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाएगा। ऐसे में सूतक काल का समय 24 अक्टूबर की रात 2:29 बजे शुरू हो जाएगा।

सूरज ग्रहण की समाप्ति पर क्या करें?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूरज ग्रहण के समाप्त होने के बाद स्नान करना चाहिए। इसके बाद पूजा-पाठ करना चाहिए। ग्रहण के दौराण देवी देवताओं की पूजा नहीं करनी चाहिए और न ही मूर्तियों को छूना चाहिए। ग्रहण के दौरान मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। सूर्य / चन्द्रमा ग्रहण की समाप्ति के बाद दान करना काफी शुभ माना जाता है।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *