घर में सो रही थी महिला तभी छत फाड़ कर बिस्तर पर गिरा उल्का पिंड, फिर जाने क्या हुआ

आमतौर पर बिस्तर पर सोते हुए इंसान के ऊपर छत का पंखा गिरने की खबरें सामने आती रहती हैं। लेकिन अंतरिक्ष से एक उल्कापिंड महिला के बिस्तर पर आ गिरा है। अच्छी बात यह रही कि उल्कापिंड महिला से कुछ इंच की दूरी पर गिरा और उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

अगर आप अपने कमरे में गहरी नींद में सो रहे हैं और बिस्तर पर कोई उल्का पिंड आकर गिर जाए तो कैसा महसूस करोगे? ऐसी ही घटना कनाडा की एक महिला के साथ हुई। महिला अपने कमरे में बेसुध सो रही थी तभी आसमान से एक उल्का पिंड आकर उसके बिस्तर पर गिरा। गनीमत रही कि महिला से कुछ ही दूरी पर उल्का पिंड गिरा और उसकी जान बच गई। इस अजीबोगरीब घटना से महिला काफी डर गई थी। क्योंकि अंतरिक्ष से गिरे उल्कापिंड की वजह से काफी जोरदार आवाज हुई और महिला अपने बिस्तर से हड़बड़ा कर उठी। उसने छत में छेद देखा।

कनाडा में हुई यह घटना 

कनाडा की एक लोकल वेबसाइट के अनुसार यह मामला कनाडा का है। जहां रुथ हैमिल्टन नाम की एक महिला रात में अपने बिस्तर पर बेसुध सो रही थी। इसी बीच उसके बेड पर एक पत्थर का टुकड़ा आ गिरा। जिसके बाद वह डर कर अपने बिस्तर से उठ खड़ी हुई। यह घटना 4 अक्टूबर 2021 की है. हैमिल्टन ने स्थानीय समाचार चैनल को बताया कि वह अचानक से उठ कर बैठ गई और कमरे की बत्ती जलाई। उसने देखा कि तकिए के ऊपर एक उल्का पिंड गिरा हुआ है। जब उसने ऊपर देखा तो छत में बड़ा सा छेद नजर आया।

काफी घबरा गई थी महिला

इस घटना के बाद महिला की बाल बाल जान बच गई लेकिन उसने आपातकालीन हेल्पलाइन को फोन किया और पता लगाने की कोशिश की कि यह है पत्थर जैसी दिखने वाली चीज कहां से आई थी। जिसके बाद पता चला कि यह एक उल्का पिंड है और आसमान से गिरी थी।

इस घटना के बाद आसपास के कुछ लोगों ने दावा किया है कि रात में उन्हें अंतरिक्ष से एक तो तेज रोशनी आती हुई दिखाई दी। बल्कि इससे पहले भी लोगों ने उल्कापिंड को देखने का दावा किया। हैमिल्टन ने बताया कि इस हादसे से वह वह डर गई थी। उसके घर में उल्का पिंड गिरा है यह जानकर वह काफी हैरान थी। फिलहाल उल्का पिंड को जांच के लिए ले जाया गया है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9023 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी
ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी