बिन ब्याहे बाप बन चुके हैं दुनिया के ये 8 क्रिकेटर्स! हार्दिक पांड्या का तो तलाक भी हो गया

विश्व क्रिकेट में ऐसे कई दिग्गज खिलाड़ी हैं, जो शादी से पहले ही बाप बन चुके हैं। इस सूचि में Hardik Pandya, डेविड वार्नर समेत पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का नाम भी शामिल है।

अंतराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में कई ऐसे क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जो शादी से पहले ही पिता बनने का सुख भोग चुके हैं। ये खिलाड़ी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में रहते हुए बाप बनें और बाद में शादी की। इस सूचि में भारत के एकमात्र क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का नाम भी शामिल है। हालांकि, हार्दिक पांड्या ने पिता बनने से कुछ महीने पहले ही अपनी गर्ल फ्रेंड नताशा स्तानकोविक के साथ शादी कर ली थी। पांड्या और नताशा ने एक बार नहीं बल्कि तीन बार शादी की थी और शादी के तीन साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया।

हार्दिक पांड्या की शादी और बच्चे

टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने सर्बिया मूल को मॉडल/बॉलीवुड अभिनेत्री नताशा सतनकोविक संग 1 जनवरी 2020 को सगाई रचाई थी। 30 जुलाई 2020 को हार्दिक और नताशा ने एक फोटो शेयर कर इस बात का खुलासा किया था कि दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं। पांड्या और स्तानकोविक ने अपने बेटे का नाम अगत्स्य रखा था। दोनों ने तीन साल में तीन बार शादी रचाई थी लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाया और दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया।

डेविड वार्नर की पत्नी और बच्चे

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वार्नर की गर्लफ्रेंड कैंडिस ने 2014 में एक बेटी को जन्म दिया था। जिसके एक  वर्ष बाद यानि 2015 में कैंडिस और डेविड वार्नर ने शादी रचाई थी। ईवी , इंडी और इसला- डेविड वार्नर और कैंडिस की बेटियों के नाम हैं।

जो रूट और कैरी कोर्टल

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट बिन ब्याहे पिता बन चुके हैं। जो रूट और कैरी कोर्टल 2014 में रिलेशनशिप में आए थे। 2016 में दोनों ने सगाई रचाई। 7 जनवरी 2017 को कैरी कोर्टल ने जो रूट के बेटे अल्फ्रेड को जन्म दिया। बेटे के जन्म के बाद दोनों ने शादी रचाई।

Dwayne Bravo की पत्नी और बच्चे 

वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर Dwayne Bravo शादी से पहले पिता बन चुके हैं। उनकी दो गर्लफ्रेंड रेजिना रामजीत और खैटा गोंजाल्विस के तीन बच्चे हैं।

क्रिस गेल की पत्नी और बच्चे

विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल भी शादी से पहले पिता बन चुके हैं। 2017 में आईपीएल के दौरान उनकी गर्लफ्रेंड नताशा बैरिज ने एक बेटी को जन्म दिया था।

Andrew Symonds की शादी 

ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत क्रिकेटर एंड्रू साइमंड्स भी शादी से पहले पिता बन चुके हैं। एंड्रू साइमंड्स और लौरा 2014 में पेरेंट्स बने थे। दोनों ने बेटे के जन्म के एक साल बाद 2015 में शादी की थी।

विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता 

1980 में भारत के दौरे पर आए विवियन रिचर्ड्स की मुलाकात बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता के साथ हुई थी। दोनों लगभग नौ साल तक रिलेशनशिप में रहे। 1989 में नीना गुप्ता ने विवियन रिचर्ड्स की बेटी को जन्म दिया। जिसका नाम मसाबा है। बाद में नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स अलग हो गए थे।

इमरान खान और सीता व्हाइट

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान क्रिकेटर रहते हुए बिना शादी के पिता बन चुके हैं। इमरान खान और सीता 1987 में रिलेशनशिप में आए थे। 1992 में सीता व्हाइट ने इमरान खान के बच्चे को जन्म दिया था। हालांकि, यह मुद्दा काफी विवादित रहा था। इमरान ने सीता के बच्चे को बाप का नाम देने से इंकार कर दिया था। मामला डीएनए टेस्ट तक पहुंच गया था। डीएनए जांच में पता चला कि यह बच्चा इमरान खान का ही है।

वैसे तो इमरान खान ने कई शादियां की हैं और तलाक भी हुए। फिलहाल उनकी पत्नी का नाम बुशरा बीवी है। हाल ही में दोनों को पाकिस्तान सरकार ने जेल में डाल दिया था। अदालत के फैसले के बाद इमरान खान जेल से बाहर हैं।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *