4pillar.news

Rubina Dilaik के बर्थडे पर पति अभिनव शुक्ला ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, श्रीलंका में वेकेशन मना रहा कपल 

अगस्त 26, 2024 | by pillar

Rubina Dilaik celebrated her 37th birthday with husband Abhinav Shukla in Sri Lanka.

Rubina Dilaik Birthday : रुबीना दिलैक के बर्थडे पर उनके पति और एक्टर अभिनव शुक्ला ने कुछ खूबसूरत सी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। बता दे कि ये कपल…

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) आज 26 अगस्त को अपना 37वां बर्थडे मना रही है। इस खास मौके पर फैंस उन्हें शुभकामनाएँ दे रहे है। वहीं अब रुबीना के पति और एक्टर अभिनव शुक्ला ने भी उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएँ दी है। हाल ही में अभिनव ने अपनी लेडी लव संग कंई प्यारी सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक खास नोट भी लिखल है।

Rubina Dilaik के बर्थडे पर अभिनव का प्यार भरा पोस्ट

बता दे कि रुबीना और अभिनव इन दिनों श्रीलंका में वेकेशन मना रहे है। हाल ही में एक्टर ने अपनी इस ट्रिप से कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में ये कपल खूबसूरत बीच के सामने रोमांटिक पोज देते नजर आ रहा है। लुक की बात करें तो इस दौरान दोनों को काफी कूल लुक में देखा जा सकता है। इन प्यारी सी तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने अपनी वाइफ को बर्थडे विश किया है। अभिनव ने लिखा, “इनके जन्मदिन पर सुपर वाइब्रेंट, रंगीन श्रीलंका आसमान के बीच। हैप्पी बर्थडे।”

बता दे कि रुबीना टीवी की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक है। ये बिग बस 14 की विनर रह चुकी है। इसके अलावा भी रुबीना को ‘छोटी बहू’ और ‘शक्ति : अस्तित्व के एहसास की’ सहित कंई टीवी शोज के लिए जाना जाता है।

2018 में हुई थी शादी

बता दे कि रुबीना ने साल 2018 में एक्टर अभिनव शुक्ला से शादी की थी। वहीं साल 2023 में ये कपल दो जुड़वाँ बेटियों Jeeva और Edhaa के पेरेंट्स बने थे। ये कपल अक्सर अपनी बेटियों की झलक सोशल मीडिया पर शेयर करता रहते है। हालाँकि अभी तक इन्होने अपनी बच्चियों का फेस रिवील नहीं किया है।

RELATED POSTS

View all

view all