अंतरिक्ष से धरती की ओर आ रहे हैं तीन बड़े एस्टेरोइड, पृथ्वी को हो सकता है खतरा

नैनीताल स्थित ARIS ने बताया कि तीन विशालकाय क्षुद्रग्रह अंतरिक्ष से पृथ्वी की तरफ आ रहे हैं। जिनमें से एक एस्टेरोइड का आकर दिल्ली के इंडिया गेट जितना है। ये तीनों क्षुद्रग्रह धरती के नजदीक से गुजरेंगे।

नैनीताल स्थित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान के प्रभारी डॉ वीरेंद्र यादव ने बताया कि अंतरिक्ष से धरती की तरफ तीन विशालकाय एस्टेरॉइड्स आ रहे हैं। उन्होंने यह जानकारी पब्लिक आउटरीच कार्यक्रम में दी। डॉ यादव ने बताया कि इन एस्टेरोइड से पृथ्वी को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा।

संस्थान प्रभारी डॉक्टर वीरेंद्र यादव ने बताया,” ME-4 और 2023 MT-1 एस्टेरोइड आगामी 8 जुलाई को पृथ्वी से 1 लाख 36 हजार किलोमीटर की दुरी से गुजरेंगे। जिनकी गति 12 किलोमीटर प्रति सेकंड होगी। ये घटना अमेरिका और यूरोप में नजर आएगी। जबकि तीसरा UQ एस्टेरोइड 18 जुलाई को चांद और पृथ्वी के बीच से गुजरेगा। इसका व्यास लगभग 20 मीटर होगा। ”

आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान के प्रभारी डॉ प्रोफेसर वीरेंद्र यादव ने बताया कि हर साल एस्टेरोइड पृथ्वी की तरफ आते हैं। जिनमें से कुछ का पृथ्वी से टकराने का खतरा बना रहता है। इन्हे खतरनाक वर्ग में रखा जाता है। जबकि कुछ एस्टेरोइड पृथ्वी और चंद्रमा के बीच से गुजर जाते हैं। जिनको सामान्य श्रेणी में रखा जाता है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8982 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री