Site icon 4PILLAR.NEWS

अंतरिक्ष से धरती की ओर आ रहे हैं तीन बड़े एस्टेरोइड, पृथ्वी पर मच सकती है तबाही

big asteroid: पृथ्वी की तरफ आ रहे हैं विशालकाय क्षुद्रग्रह, तबाही का अलर्ट

Big Asteroid:नैनीताल स्थित ARIS ने बताया कि तीन विशालकाय क्षुद्रग्रह अंतरिक्ष से पृथ्वी की तरफ आ रहे हैं। जिनमें से एक एस्टेरोइड का आकर दिल्ली के इंडिया गेट जितना है। ये तीनों क्षुद्रग्रह धरती के नजदीक से गुजरेंगे।

Big Asteroid: पृथ्वी की तरफ आ रहे हैं विशालकाय क्षुद्रग्रह

नैनीताल स्थित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान के प्रभारी डॉ वीरेंद्र यादव ने बताया कि अंतरिक्ष से धरती की तरफ तीन विशालकाय एस्टेरॉइड्स आ रहे हैं। उन्होंने यह जानकारी पब्लिक आउटरीच कार्यक्रम में दी। डॉ यादव ने बताया कि इन एस्टेरोइड से पृथ्वी को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा।

8 जुलाई को घटेगी घटना

संस्थान प्रभारी डॉक्टर वीरेंद्र यादव ने बताया,” ME-4 और 2023 MT-1 एस्टेरोइड आगामी 8 जुलाई को पृथ्वी से 1 लाख 36 हजार किलोमीटर की दुरी से गुजरेंगे। जिनकी गति 12 किलोमीटर प्रति सेकंड होगी। ये घटना अमेरिका और यूरोप में नजर आएगी। जबकि तीसरा UQ एस्टेरोइड 18 जुलाई को चांद और पृथ्वी के बीच से गुजरेगा। इसका व्यास लगभग 20 मीटर होगा। ”

डॉ प्रोफेसर वीरेंद्र यादव का ब्यान

आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान के प्रभारी डॉ प्रोफेसर वीरेंद्र यादव ने बताया कि हर साल एस्टेरोइड पृथ्वी की तरफ आते हैं। जिनमें से कुछ का पृथ्वी से टकराने का खतरा बना रहता है। इन्हे खतरनाक वर्ग में रखा जाता है। जबकि कुछ एस्टेरोइड पृथ्वी और चंद्रमा के बीच से गुजर जाते हैं। जिनको सामान्य श्रेणी में रखा जाता है।

Exit mobile version