News In Hindi: भारत और विश्व भर की प्रमुख खबरें सामने आई हैं। नीचे विभिन्न क्षेत्रों में जैसे राजनीति, मौसम, खेल, मनोरंजन और अंतराष्ट्रीय घटनाओं पर आधारित प्रमुख समाचारों का विवरण दिया गया है।
News In Hindi: हिंदी विवाद पर कवि कुमार विश्वास का बयान
लखनऊ में कवि कुमार विश्वास ने कहा ,”भाषाएं नफरत नहीं प्यार फैलाती हैं। मराठी हो, गुजराती हो, तमिल हो या कन्नड़ हो, सभी भाषाएं बहुत समृद्ध हैं। राजनेताओं को अपने फायदे के लिए देश के लोगों में नफरत नहीं फैलानी चाहिए। मुझे उम्मीद है कि यह विवाद जल्द खत्म हो जाएगा।” बता दें महाराष्ट्र में हिंदी भाषा को लेकर विवाद चल रहा है।
पीएम मोदी की पांच देशों की यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों यात्रा के चौथे चरण में ब्राजील पहुंचे। इससे पहले वे घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो और अर्जेंटीना का दौरा कर चुके हैं। उनकी यात्रा का अंतिम पड़ाव नामीबिया होगा। त्रिनिदाद और टोबैगो में उन्हें “द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो” से सम्मानित किया गया। जो उनका 25वां अंतराष्ट्रीय सम्मान है। इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति को और सशक्त करना है।
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच
बर्मिंघम में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने 587 रन बनाए हैं। जिसमें कप्तान शुभमन गिल ने 269 रनों की शानदार पारी खेली। इसी के साथ गिल दोहरा शतक लगाने वाले दिग्गजों की क्लब में शामिल हो गए हैं। मैच में भारत ने 244 रनों की बढ़त हासिल की है।
उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब हरियाणा और हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गाजियाबाद और कानपूर में जलभराव की समस्या देखी गई। हिमाचल में बारिश ने भारी तबाही मचाई हुई है बिहार के 19 जिलों, हरियाणा के 4 जिलों और पंजाब के 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
अन्य महत्वपूर्ण समाचार
- महिला आरक्षण बिल: संसद के मानसून सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई। विपक्ष ने इस बिल को महज दिखावा बताया है और तुरंत लागू करने की मांग की है।
- कांवड़ यात्रा: यूपी में कावंड यात्रा के दौरान कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली सभी मीट की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया गया।
- ये भी पढ़ें: पूरी में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान भगदड़, 3 की मौत
- Pahalgam Bus Accident:अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा
मनोरंजन की खबरें
नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, पंचायत 4 की तस्वीरों में रिंकी और सचिव जी की रोमांटिक कैमिस्ट्री चर्चा में है।