Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में रणवीर आलिया के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे दिग्गज सितारे भी नजर आएँगे।
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इस फ़िल्म के जरिए डायरेक्टर करण जौहर 7 सालों बाद डायरेक्शन के दुनिया में वापसी कर रहे है। फैंस लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। वहीं आज मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है जिसे फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का ट्रेलर रोमांस, इमोशंस और फैमिली ड्रामा से भरपूर है। यह फिल्म रॉकी (रणवीर सिंह) और रानी (आलिया भट्ट) की प्रेम कहानी के बारे में है। ट्रेलर देखने से पता चलता है कि रानी एक बहुत ही समझदार और पढ़ी लिखी लड़की है जबकि रॉकी मस्ती में रहने वाला एक पंजाबी लड़का। हालाँकि प्यार दोनों को करीब ले आता है।
ट्रेलर में देखा जा सकता है कि कैसे रॉकी और रानी के परिवार उनकी प्रेम कहानी में अड़चन बनते है क्योंकि दोनों परिवारों की सोच बिलकुल अलग-अलग है। दुविधा में पड़े रॉकी और रानी कुछ समय के लिए अपनी फैमिली को छोड़कर एक-दूसरे की फैमिली के साथ रहने का फैंसला करते है। अगर ये दोनों एक दूसरी की फैमिली के साथ एडजस्ट कर पाएंगे तो शादी कर लेंगे नहीं तो अलग हो जाएंगे। ट्रेलर के अंत में दोनों का ब्रेकअप होते हुए भी देखा जा सकता है। यहां देखिए ट्रेलर-
बता दे कि ट्रेलर से पहले इस फिल्म का पहला गाना ‘तुम क्या मिले’ रिलीज हो चूका है। इस गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने गाया है, जिसे फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। रणवीर-आलिया की यह फिल्म 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…
Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…
Who will succeed Iranian Supreme Leader Ali Khamenei
Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…