Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज 

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में रणवीर आलिया के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे दिग्गज सितारे भी नजर आएँगे।

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इस फ़िल्म के जरिए डायरेक्टर करण जौहर 7 सालों बाद डायरेक्शन के दुनिया में वापसी कर रहे है। फैंस लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। वहीं आज मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है जिसे फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani का ट्रेलर रिलीज

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का ट्रेलर रोमांस, इमोशंस और फैमिली ड्रामा से भरपूर है। यह फिल्म रॉकी (रणवीर सिंह) और रानी (आलिया भट्ट) की प्रेम कहानी के बारे में है।  ट्रेलर देखने से पता चलता है कि रानी एक बहुत ही समझदार और पढ़ी लिखी लड़की है जबकि रॉकी मस्ती में रहने वाला एक पंजाबी लड़का। हालाँकि प्यार दोनों को करीब ले आता है।

ट्रेलर में देखा जा सकता है कि कैसे रॉकी और रानी के परिवार उनकी प्रेम कहानी में अड़चन बनते है क्योंकि दोनों परिवारों की सोच बिलकुल अलग-अलग है। दुविधा में पड़े रॉकी और रानी कुछ समय के लिए अपनी फैमिली को छोड़कर एक-दूसरे की फैमिली के साथ रहने का फैंसला करते है। अगर ये दोनों एक दूसरी की फैमिली के साथ एडजस्ट कर पाएंगे तो शादी कर लेंगे नहीं तो अलग हो जाएंगे। ट्रेलर के अंत में दोनों का ब्रेकअप होते हुए भी देखा जा सकता है। यहां देखिए ट्रेलर-

https://www.instagram.com/p/CuQ-LvUgZBw/

कब रिलीज होगी रणवीर-आलिया की ये फिल्म ?

बता दे कि ट्रेलर से पहले इस फिल्म का पहला गाना ‘तुम क्या मिले’ रिलीज हो चूका है। इस गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने गाया है, जिसे फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। रणवीर-आलिया की यह फिल्म 28  जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9055 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी
ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी