एकता कपूर को लेकर आजकल मीडिया की चर्चा का विषय बनी हुई हैं। मीडिया की खबरों के अनुसार बॉलीवुड निर्माता एकता कपूर और उनकी दोस्त मोना सिंह के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

मोना सिंह ने एकता कपूर(Ekta Kapoor) के कई धारावाहिकों और शो में काम किया है। दोनों एक साथ कई पार्टियों में भी देखी गई हैं।

इतना ही नहीं मोना सिंह का एकता कपूर के घर भी आना जाना लगा रहता था। स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार आजकल एकता कपूर और मोना सिंह आजकल आपस में बातचीत नहीं कर रही हैं।

शुक्रवार के दिन एकता कपूर अपनी दो वेब सीरीज ‘मिशन ओवर मार्श’ और ‘कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला’ के लांच पर पहुंची थी। इस कार्यक्रम के दौरान दोनों वेब सीरीज के एक्टर साक्षी तंवर ,दिव्यांका त्रिपाठी और राजीव खंडेलवाल के साथ अन्य कलाकार भी मौजूद थे।

लेकिन इस कार्यक्रम में मोना सिंह कहीं दिखाई नहीं दी। एकता कपूर की वेब सीरीज मिशन ओवर मार्श में साक्षी तंवर, निधि सिंह और पॉलोमी घोष के साथ मुख्य भूमिका में हैं। उनका इस कार्यक्रम में सवाल खड़े करता है। ये भी पढ़ें : जानिए लता मंगेशकर के बारे में कुछ बातें जो आप नहीं जानते होंगे

मीडिया को बताया गया की मोना सिंह( Mona Singh) की तबियत ठीक नहीं होने के कारण वो इस इवेंट में हिस्सा नहीं ले पाई। लेकिन स्पॉटबॉय के अनुसार मोना सिंह ने इस कार्यक्रम में जानबूझ कर हिंसा नहीं लिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार , हाल जी में दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा और दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *