Video: Two girls dance on Nora Fatehi's Saki-Saki song

Video:नोरा फतेही के साकी-साकी गाने पर दो लड़कियों ने किया धमाकेदार डांस

हाल ही में रिलीज हुई जॉन अब्राहम की फिल्म ‘बाटला हाउस’ में नोरा फतेही ने ‘साकी साकी गाने पर डांस कर सबको अपना दीवाना बना दिया। फिल्म के साथ-साथ इस गाने को भी खूब पसंद किया गया।

बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसर Nora Fatehi ने अपने डांस के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। उनके डांस वीडियो को लोग खूब पसंद करते हैं। अब नोरा फतेही के ‘साकी साकी गाने पर दो लड़कियों ने ऐसा डांस किया है ,जिसको देखकर खुद नोरा फतेही भी हैरान रह जाएंगी। इन लड़कियों का ये डांस वीडियो ‘टीम नाच’ के यूट्यूब चैनल पर पब्लिश किया गया है। इस वीडियो ने यूट्यूब पर धूम मचा दी है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी का मेकअप वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Nora Fatehi के इस वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसको अब तक 41,964,686 बार देखा जा चूका है। नोरा फतेही भी कई बार इसी गाने पर धूम मचा चुकी है।

आपको बता दें,नोरा फतेही सलमान कटरीना कैफ की ‘भारत’ फिल्म में नजर आई थी। नोरा फतेही ,वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ डांस पर आधारित फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’ में भी नजर आने वाली है.

Scroll to Top