पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारी आज सोमवार सुबह से लापता हैं। भारतीय अधिकारियों के गायव होने का मामला पाकिस्तानी अधिकारियों के सामने उठाया गया है।
इस्लामाबाद पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के साथ काम करने वाले दो भारतीय अधिकारी लापता हैं। पाकिस्तानी उच्चायोग से भारतीय अधिकारियों के गायब होने के बारे न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है। भारतीय अधिकारी आज सुबह से गायब हैं।
आपको बता दें ,हाल ही में नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारियों को जासूसी मामले में गिरफ्तार किया गया था ,जिसके बाद उन्हें 24 घंटे के अंदर भारत छोड़ने का आदेश दिया गया था। ये दोनों पकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करते हुए पकड़े गए थे। दोनों फर्जी आधार कार्ड के साथ दिल्ली में घूम रहे थे।
अखिलेश सिंह, प्रथम सचिव और प्रवक्ता, भारतीय उच्चायोग, पाकिस्तान ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया ,” आधिकारिक काम के दौरान भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारी सुबह से लापता हैं। इस मामले को पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ उठाया गया है। ”
विदेश मंत्रालय (The Ministry of External Affairs ) ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद में काम करने वाले भारतीय अधिकारियों के गायब होने का मामला पाकिस्तान के उच्च अधिकारीयों के साथ उठाया है।
Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More