Site icon www.4Pillar.news

Manipur Violence: मणिपुर गोलीबारी में दो लोगों की मौत, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

Manipur Violence: मणिपुर गोलीबारी में दो लोगों की मौत, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

मणिपुर में पिछले दो महीने से हिंसा जारी है। इस हिंसा में 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 350 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

मणिपुर में जारी हिंसा थमने का नाम नही ले रही है। राज्य में पिछले दो महीने से हिंसक घटनाएं जारी हैं। गुरुवार को राज्य में हुई हिंसक झड़प में दो लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद हालात और बिगड़ गए हैं। लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और सुरक्षा बलों को भीड़ को काबू करने के लिए कड़ी मशक्क्त करनी पड़ी। मणिपुर पुलिस ने इंफाल में आंसू गैस के गोले दागे।

लोगों ने शव के साथ किया प्रदर्शन

राज्य के कांगपोकपी जिले में हुई गोलीबारी में मारे गए एक शख्स के शव को ताबूत में रखकर इंफाल चौक कर लाया गया। पुलिस के अनुसार,प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए और मुख्यमंत्री एन बिरेन के आवास तक शव को ले जाने की धमकी दी। इसी बीच बीजेपी के एक ऑफिस में तोड़फोड़ करने की कोशिश की गई। आपको बता दें, मणिपुर कांगपोकपी जिला के हराऔथेल गांव में सुरक्षाबलों और हिंसक भीड़ के बीच झड़प हो गई थी। इस झड़प में दो लोगों की मौत हो गई थी और पांच लोग घायल हो गए थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों के साथ झड़प में मारे गए दोनों लोगों के समुदाय के सदस्यों ने शवों के साथ मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह के आवास तक जुलुस निकालने की कोशिश की। पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो भीड़ हिंसक हो गई। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। काफी मशक्क्त के बाद हालात काबू में आए।

क्या है मामला ?

मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदाय की बीच हुई हिंसा में अब 100 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। इस हिंसा में 350 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं,70 हजार से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं। राज्य में 3 मई 2023 को हिंसा शुरू हुई थी। राज्य में मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग के विरोध में हिंसा शुरू हुई थी।

Exit mobile version