Site icon 4PILLAR

Arshdeep Dalla के दो शूटर्स को दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर के बाद किया गिरफ्तार

Arshdeep Dalla के दो शूटर्स को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Arshdeep Dalla: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रविवार देर रात एनकाउंटर के बाद खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप डाला के दो शूटरों को मयूर विहार इलाके से गिरफ्तार किया है।

Arshdeep Dalla के शूटर्स गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मयूर विहार इलाके से खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप डाला के दो शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शूटर्स में से एक की पहचान हरजीत सिंह के रूप में हुई है। हरजीत सिंह हत्या के एक मामले में फरार चल रहा था। पुलिस के साथ हुए एनकाउंटर में दोनों शूटर्स को गोलियां लगी है।

दिल्ली पुलिस एनकाउंटर के बाद किया गिरफ्तार

नोएडा से अक्षरधाम की तरफ जाने वाली सड़क पर मयूर विहार के फेस वन में पुलिस और डाला के शूटर्स के बीच मुठभेड़ हुई। एनकाउंटर उस समय शुरू हुआ जब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मयूर विहार के फेस वन में तलाशी अभियान चला रही थी।

इसी दौरान पुलिस को नोएडा की तरफ से दो बाइकर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने दोनों बाइक सवारों की रुकने का इशारा किया। दोनों ने भागने की कोशिश की और पुलिस ने एनकाउंटर के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बता दें , कनाडा में छिपा हुआ अर्शदीप डाला दिल्ली पुलिस, पंजाब पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA की वांटेड लिस्ट में है।

अर्शदीप डाला के खिलाफ UAPA

एनआईए ने अर्शदीप डाला को गैरकानूनी गतिविधि अधिनियम के तहत आतंकवादी घोषित कर रखा है। वह पंजाब के मोगा जिला का रहने वाला है। फ़िलहाल वह कनाडा में छिपा हुआ है। डाला के खिलाफ पंजाब में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अर्शदीप डाला खालिस्तान टाइगर फोर्स का आतंकी है।

गुरपतवंत सिंह पन्नू ने CM भगवंत सिंह मान और DGP गौरव यादव को जान से मारने की धमकी दी

बता दे, इसी साल अगस्त महीने में राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने अर्श डाला के दो करीबियों को गिरफ्तार किया था। दोनों बदमाशों के नाम मनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह हैं। जिनको मनीला और फिलीपींस से भारत डिपोर्ट कर गिरफ्तार किया गया था।

Exit mobile version