Site icon 4PILLAR

Urfi Javed बनी वेटर, रेस्टोरेंट में कस्टमर्स के आर्डर लेती दिखी एक्ट्रेस, देखिए वायरल वीडियो 

Urfi Javed

Urfi Javed: इस दौरान उर्फी जावेद वेटर की ड्रेस पहने एक रेस्टोरेंट में कस्टमर्स के आर्डर लेते नजर आ रही है। उर्फी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

उर्फी जावेद वायरल वीडियो

उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी फैशन के कारण सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। वहीं अब उनका एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उर्फी वेटर बने नजर आ रही है। इस दौरान उन्हें एक रेस्टोरेंट में काम करते देखा जा सकता है। उर्फी का ये रूप देख फैंस कंफ्यूज हो रहे है, तो चलिए आपको बताते है कि आख़िरकार ऐसा क्या हुआ कि उर्फी को वेटर की जॉब करनी पड़ी।

वेटर बनी Urfi Javed

दरअसल हाल ही में उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे वेटर की ड्रेस पहने नजर आ रही है। इस दौरान उन्हें एक रेस्टोरेंट में देखा जा सकता है। वेटर बनी उर्फी पहले कस्टमर से उनका आर्डर ले रही है और इसके बाद वे उनके लिए खुद खाना लेकर आती है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि आखिर वे क्यों वेटर बनी है।

वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी ने लिखा, ‘सपना साकार हुआ। कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। यह सब प्रोस्पेक्टिव पर निर्भर करता है। मैं कुछ घंटों तक वेटर बनी। मैं अपनी इस कमाई को कैंसर रोगी सहायता एसोसिएशन को दूंगी और मैं आगे भी दयालुता भरे ऐसे काम करती रहूंगी।’

Urfi Javed: फैंस कर रहे तारीफ

उर्फी जावेद को ऐसे नेक काम करते देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘यह काफी इंस्पायरिंग है।’ एक ने लिखा, ‘प्राउड ऑफ़ यू। आपने बहुत अच्छा काम किया है और आपके प्रयासों के लिए बधाई।’ कंई अन्य फैंस ने भी इसी तरह के कमेंट कर उनकी तारीफ की है।

Exit mobile version