उर्फी जावेद का नया लुक फैंस से लेकर सेलेब्स तक को खूब पसंद आ रहा है। दरअसल हाल ही उर्फी बच्चों के खिलौनों से बनी क्यूट ड्रेस पहने नजर आई। उर्फी के इस वीडियो पर एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी कमेंट किया है।
उर्फी जावेद (Uorfi Javed) अपने अतरंगी फैशन के लिए जानी जाती है। उर्फी अक्सर अपने कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती है। कभी सोशल मीडिया यूजर्स को उनका लुक पसंद आता है तो कभी उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। इसी बीच उनका लेटेस्ट लुक सामने आया है जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
दरअसल हाल ही में पैपराजी वायरल भयनी ने उर्फी जावेद का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे येलो कलर की शार्ट ड्रेस पहने नजर आ रही है। इसके साथ ही उर्फी ने एक जैकेट पहनी है जिसके छोटे-छोटे सॉफ्ट टॉयज से बनाया गया है।
उर्फी की ये जैकेट दिखने में काफी प्यारी है। इस जैकेट को बनाने में ग्रीन, पिंक ब्लू सहित कंई रंगों के छोटे-छोटे टेडी बियर का इस्तेमाल किया गया है।
उर्फी जावेद का का ये लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस से लेकर सेलिब्रटीज तक हर किसी को उर्फी की ये जैकेट खूब पसंद आ रही है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘पहली बार मुझे इनका कोई ऑउटफिट पसंद आया।’ दूसरे ने लिखा, ‘उर्फी का आजा का ऑउटफिट शानदार है।’ एक अन्य ने लिखा, ‘आज ये काफी क्यूट लग रही है।’
वहीं फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया को भी उर्फी जावेद का ये ऑउटफिट काफी पसंद आया है। नेहा ने एक कमेंट करते हुए लिखा, ‘आज तक की सबसे क्यूट चीज।’ इसके बाद उन्होंने दूसरा कमेंट किया और लिखा, ‘मुझे ये चाहिए।’
Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More