Vaibhav Sooryvanshi ने दसवीं बोर्ड परीक्षा (10th board examination) नहीं देने का फैसला किया है। वैभव ने ये निर्णय क्रिकेट के व्यस्त शेड्यूल के चलते लिया है।
Vaibhav Sooryvanshi नहीं देंगे दसवीं बोर्ड की परीक्षा
युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी मात्र 14 वर्ष की उम्र में भारतीय क्रिकेट में सनसनी बन चुके हैं। वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में दसवीं CBSE Board की परीक्षा में नहीं बैठने का फैसला लिया है। उन्होंने ने ये फैसला क्रिकेट के व्यस्त शेड्यूल के चलते लिया है।
Vaibhav Sooryvanshi का बैकग्राउंड
वैभव सूर्यवंशी बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने छोटी उम्र में क्रिकेट में बहुत नाम कमाया है। वे बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं। वैभव अपनी तेज बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं। हाल ही में ICC Under-19 World Cup 2026 में वैभव ने शानदार प्रदर्शन किया। वे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन लेने वाले क्रिकेटर बने।
Vaibhav Sooryvanshi के रन और छक्के
वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 विश्व कप 2026 के 7 मैचों में 439 रन बनाए। अंडर 19 विश्व कप 2026 में उनका औसत 62.71 रहा। जबकि स्ट्राइक रेट 169.49 रहा। उन्होंने फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों पर 175 रन बनाए थे। जिसमें 15 चौके और 15 छक्के शामिल थे। वैभव की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने छठी बार अंडर 19 का खिताब जीता। उन्होंने टूर्नामेंट में 30 छक्के लगाकर रिकॉर्ड बनाया है।
Vaibhav Sooryvanshi का आईपीएल करियर
अंडर 19 विश्व कप के अलावा वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में शानदार बल्लेबाजी की। उन्हें आईपीएल मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ में खरीदा था। जिससे वे आईपीएल इतिहास में सबसे युवा क्रिकेटर बन गए। आईपीएल में उन्होंने 7 पारियों में 252 रन बनाए। उनका आईपीएल औसत 36 और स्ट्राइक रेट 206.55 रहा। आईपीएल 2025 में वैभव ने 1 शतक और एक अर्धशतक बनाया। वैभव आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले पहले युवा भारतीय खिलाड़ी हैं।
वैभव सूर्यवंशी ने सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में 61 गेंदों पर 108 रन बनाए और वे सबसे युवा शतकवीर बन गए। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में 84 गेंदों पर 190 रन की पारी खेली।
Vaibhav Sooryvanshi द्वारा 10वीं बोर्ड की परीक्षा न देने का कारण
CBSI दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं। वैभव ने परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था और उनका एडमिट कार्ड भी जारी हो चूका था। उनको परीक्षा केंद्र भी आबंटित हो चूका था। हालांकि, हालिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने दसवीं बोर्ड की परीक्षा नहीं देने का फैसला किया है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनका पैक्ड शेड्यूल उन्हें पढ़ाई की तैयारी के लिए समय नहीं दे पा रहा है।
अभी क्या कर रहे हैं वैभव सूर्यवंशी ?
वर्तमान में वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के ट्रेनिंग कैंप में हैं। यह कैंप 21 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद वे मुंबई में डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। डीवाई पाटिल टूर्नामेंट 23 फरवरी 2026 से शुरू हो रहा है। यह टूर्नामेंट आईपीएल 2026 की तैयारी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसके चलते वे बिहार लौटकर परीक्षानहीं दे पाएंगे। वे 14 फरवरी को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से आयोजित समापन समारोह में भी शामिल नहीं हो पाए।
पहले कहा गया था कि वैभव सुर्यवंशी दसवीं की परीक्षा देंगे और स्कूल के प्रिंसिपल नीलेश किशोर ने कहा था कि वैभव को कोई वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मिलेगा।
क्या Vaibhav Sooryvanshi ने सही फैसला लिया ?
Vaibhav Sooryvanshi का ये फैसला करियर के लिए फायदेमंद हो सकता है लेकिन शिक्षा के महत्व को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी की ये खबर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। कुछ लोग इस फैसले को सही मान रहे हैं । कुछ सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि वैभव पहले से ही सफल हैं, उन्हें पढ़ाई की जरूरत नहीं है। वहीं कुछ लोग इसे गलत फैसला मान रहे हैं और कह रहे हैं कि पढ़ाई और क्रिकेट को बैलेंस करना चाहिए। एक यूजर ने मजाक में कहा कि अगर परीक्षा देते तो फेल ही हो जाते, इससे अच्छा तो खेल ही लें।




