Duleep Trophy में वैभव सूर्यवंशी ने नया इतिहास रच दिया है। वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, दलीप ट्रॉफी में बने सबसे युवा फिफ्टी स्कोरर।
Vaibhav Suryavanshi का Duleep Trophy में रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले से इतिहास रच दिया है। दलीप ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने महज 15 साल और 175 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़कर 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके साथ ही वे दलीप ट्रॉफी के इतिहास में फिफ्टी लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं।
Duleep Trophy में Vaibhav Suryavanshi का जलवा
ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच बेंगलुरु में खेले जा रहे सेमीफाइनल मुकाबले में Vaibhav Suryavanshi ने अपने पहले मैच की नाकामी को पीछे छोड़ते हुए आतिशी बल्लेबाजी की। उन्होंने पारी की शुरुआत सिंगल से की, लेकिन जल्द ही अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। दूसरे ही ओवर में गेंदबाज यश ठाकुर पर लगातार दो चौके जड़कर उन्होंने मैच का रुख अपनी तरफ मोड़ लिया।
इसके बाद वैभव ने कमजोर गेंदों को माफ नहीं किया और तेज गति से रन बटोरते हुए फिफ्टी पूरी की। हालांकि 40 रन के निजी स्कोर पर एक कैच टपकने से उन्हें जीवनदान भी मिला, जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया।
Duleep Trophy में Vaibhav Suryavanshi शतक से चुके
वैभव सूर्यवंशी को अपना पहला फर्स्ट क्लास शतक बनाने का सुनहरा मौका मिला था, लेकिन बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में स्पिनर हर्ष दुबे की गेंद पर वे कैच आउट हो गए। वे 92 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसमें 7 छक्के और 7 चौके शामिल थे।
अगर वे शतक पूरा कर लेते, तो दलीप ट्रॉफी के इतिहास के सबसे युवा शतकवीर बन जाते। यह रिकॉर्ड फिलहाल दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 17 साल 262 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।
वैभव सूर्यवंशी ने कप्तानी संभाली
इस मैच में वैभव Vaibhav Suryavanshi के लिए एक और खास पल आया। ईस्ट जोन के नियमित कप्तान ईशान किशन के चोटिल होने के बाद कुछ समय के लिए 15 वर्षीय वैभव को टीम की कमान सौंपी गई। उन्होंने मैदान पर सूझबूझ भरे फैसले लिए और एक सफल डीआरएस लेकर आर्यन जुयाल का महत्वपूर्ण विकेट भी दिलाया। ईशान किशन के मैदान पर लौटते ही उन्होंने दोबारा कप्तानी उन्हें सौंप दी।
लगातार सुर्ख़ियों में रहने वाला नाम है ‘वैभव सूर्यवंशी’
वैभव सूर्यवंशी की उम्र भले ही सिर्फ 15 साल है, लेकिन घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बड़े मंचों पर उनका प्रदर्शन लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे पहले वे आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी और सबसे युवा शतकवीर बनने का कारनामा भी कर चुके हैं। इसके अलावा अंडर-19 क्रिकेट और सीनियर स्तर पर भी उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।
दलीप ट्रॉफी में यह नया रिकॉर्ड एक बार फिर साबित करता है कि वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट के भविष्य के सबसे बड़े सितारों में से एक बनने की राह पर हैं। क्रिकेट प्रेमी अब उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं कि यह युवा खिलाड़ी आने वाले मुकाबलों में और कौन से रिकॉर्ड अपने नाम करता है।





