उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा, आज की मुख्य खबरें

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा, आज की मुख्य खबरें

Main News: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा, संसद के मानसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर पर राजनीतिक चर्चा और आज के मौसम समेत मुख्य खबरें।

Main News: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे पत्र में धनखड़ ने चिकित्सा सलाह का पालन करने और सेहत को प्राथमिकता देने की बात कही है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया है। उनका त्यागपत्र आश्चर्यजनक माना जा रहा है।

संसद के मानसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा

संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले सर्वदलीय बैठक हुई, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने सभी राजनीतिक दलों से रचनात्मक राजनीति में भाग लेने की अपील की। पीएम मोदी ने सत्र को “विजय उत्सव” करार देते हुए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। वहीं, विपक्ष ने ” मेक इन इंडिया”  को ”  असेंबल इन इंडिया”  कहकर आलोचना की। राहुल गांधी ने कहा कि आत्मनिर्भरता के बिना यह केवल भाषणबाजी है।

मुंबई ट्रेन ब्लास्ट के आरोपी बरी

2006 मुंबई ट्रेन ब्लास्ट मामले के सभी 12 आरोपियों को बॉम्बे हाई कोर्ट ने बरी कर दिया है। Bombay High Court ने कहा कि अभियोजन पक्ष दोष सिद्ध करने में नाकाम रहा। इस हमले में 189 लोगों की जान गई थी। जिसपर फैसला 19 साल बाद आया।

समझौता ब्लास्ट केस के सभी अभियुक्त बरी

 

हरिद्वार कांवड़ यात्रा विवाद

कांवड़ यात्रा को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तनाव की स्थिति बनी हुई है। कुछ स्थानों पर मांस के टुकड़े फेंके जाने से हंगामा हुआ। पुलिस शरारती तत्वों की तलाश में जुटी हुई है।

अहमदाबाद में सामूहिक आत्महत्या 

गुजरात के अहमदाबाद के बगोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह पारिवारिक विवाद का मामला बताया गया।

आज का मौसम

Main News: दिल्ली एनसीआर और अन्य राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान की स्थिति में है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *