मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। वीडियो में एक्टेस ब्राइडल लुक में किसी शहज़ादी से कम नहीं लग रहीं हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और डांस के लिए जानी जाती हैं। दुल्हन के लिबास में खूबसूरत नजर आयी मलाइका अरोड़ा ने आज फिर ये साबित कर दिया है कि उम्र खूबसूरती की मोहताज नहीं होती। मलाइका अरोड़ा का ये वीडियो पैपराजी विरल भयनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में मलाइका ब्राइडल लुक में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
बता दे कि मुंबई में लैक्मे फैशन वीक 2021 का आयोजन किया गया था। मलाइका ने भी अपने टीवी शोज से ब्रेक लेकर इस फैशन वीक में हिस्सा लिया था। लैक्मे फैशन वीक में मलाइका को ब्राइडल लुक में जिसने भी देखा बस देखता ही रह गया।
रैंप वाक के दौरान मलाइका अरोड़ा ने लाल कलर का हैवी लहंगा और डीप नेक वाला ब्लॉउज पहना हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने मांगटीका और गले में एक हैवी नेकलेस भी कैरी किया था। मलाइका को ज्यादातर वेस्टर्न ड्रेस में ही देखा जाता है, लेकिन इस बार ब्राइडल लुक में नजर आयी मलाइका वाकई काफी खूबसूरत नजर आ रहीं हैं।
मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट से भी अपना ये वीडियो शेयर किया है। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रियां दे रहें हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, “इयररिंग्स नहीं पहने मैम”,एक अन्य ने लिखा, “आप बहुत खूबसूरत लग रही हो”
Aamir Khan Girlfriend: आमिर खान को हाल ही में अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के… Read More
Indo-Pak 1971 war : तालिबान के नेता अहमद यासिर ने ट्वीट कर पाकिस्तान को 1971… Read More
Akshay Twinkle video: अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी वाइफ ट्विंकल खन्ना के साथ… Read More
Little Amma: आलिया भट्ट ने एक ट्वीट करते हुए शाहरुख़ से कहा कि 25 जनवरी… Read More
Deepika Padukone Businesses: दीपिका पादुकोण को बतौर अभिनेत्री सभी जानते हैं। एक्टिंग के अलावा भी… Read More
ICC rankings: ICC की टी 20 रैंकिंग में टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पंड्या, ईशान… Read More