4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

National

Video : सोनू सूद ने मिसल पाव बनाते हुए शेयर किया वीडियो, बोले-जब शूटिंग पर खाना न मिले तो खुद बनाना पड़ता है 

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अभिनेता को महाराष्ट्र की फेमस डिश मिसल पाव बनाते देखा जा सकता है।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद हमेशा जरूरतमंद लोगो की मदद के लिए तैयार रहते है। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने आम जनता की इतनी मदद की है कि लोग उन्हें भगवान मानने लगे है। इन दिनों सोशल मीडिया पर सोनू सूद का एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसे खुद एक्टर सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।

महाराष्ट्र की फेमस डिश बनाते नजर आये सोनू सूद

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी अभिनेता सोनू सूद को मिसल पाव बनाने का आर्डर देता है। जिसके बाद सोनू मिसल पाव बनाना शुरू कर देते है। डिश को बनाते-बनाते सोनू बताते है कि इस समय वे फिल्मिस्तान की कैंटीन में है, जहाँ बेस्ट मिसल पाव मिलता है। सोनू आगे बताते है कि मिसल पाव महाराष्ट्र की फेमस डिश है। यहाँ देखिये वीडियो :

वीडियो में सोनू सूद ये भी बताते है कि शुटिंग पर जब कभी खाना नहीं आता तो खुद का बनाना पड़ता है। वीडियो को शेयर करते हुए सोनू ने लिखा, “खुद बनाओ खुद खाओ। मिसल पाव किसे चाहिए? ” लोगो को उनका ये कुकिंग वाला अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

बात करें उनके काम कि तो अभी एक हफ्ते पहले उनका गाना “साथ क्या निभाओगे” रिलीज हुआ था। जिसे लोगो द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *