Snake Phobia: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के विकास दुबे ने दावा किया है कि उसे एक ही सांप ने आठ बार डस लिया है। दुबे ने ये भी दावा किया है कि नौंवी बार सांप के डसने से उसकी मौत हो जाएगी। उसने एक वीडियो जारी कर बताया था कि सर्प ने उसको चेतावनी दी है।
Snake Phobia: यूपी के फतेहपुर का रहने वाला विकास दुबे सर्पदंश के बाद इतना डरा हुआ है कि वह बचने के लिए अपने रिश्तेदारों के यहां रहने लगा है। उसका दावा है कि सांप उसका पीछा नहीं छोड़ रहा है और उसको रिश्तेदारों के घर में भी काटता है। ओफियोफोबिया से ग्रस्त दुबे ने सोमवार के दिन दावा किया है कि उसको सांप ने आठवीं बार काट लिया है। वह राजस्थान के दौसा में अपने रिश्तेदार के यहां रह रहा है, इसी दौरान उसको सांप ने आठवीं बार काटा है। ऐसा उसका दावा है।
विकास दुबे को पहली बार सांप ने दो जून को काटा था। इस बात की पुष्टि मेडिकल टीम ने भी की है। इसके बाद वह लगातार 7 बार उसी सांप द्वारा काटे जाने का दावा कर रहा है। बालाजी धाम में आठवीं बार सांप के काटे जाने की बात कहने के बाद विकास के परिवार में दहशत का माहौल है। इससे पहले दुबे ने एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि उसके पैर पर सर्पदंश के निशान हैंऔर नौंवी बार सांप के काटने से उसकी मौत हो जाएगी।
जैसे ही ये चर्चित मामला यूपी प्रशासन के संज्ञान में आया। प्रशासन ने एक मेडिकल टीम का गठन किया और विकास की जांच करवाई। जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि विकास दुबे को पहली बार दो जून को सांप से काटा था। उसके बाद उसे स्नेक फोबिया हो गया। स्नेक फोबिया के कारण विकास दुबे को ऐसा लगता है कि उसे बार बार सांप काट रहा है।
फतेहपुर के मलवा गांव के निवासी विकास दुबे का इलाज करने वाले डॉक्टर ने दावा किया था कि दुबे को सांप ने 40 दिन में लगातार सात बार डसा है। इसके बाद शासन ने डीएम को मामले की जांच रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया। डीएम ने एक सीएमओ की देखरेख में तीन डॉक्टरों का पैनल गठित किया। जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि विकास दुबे को स्नेक फोबिया हो गया है। टीम ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया कि सिर्फ पहली बार दो जून को सांप ने दुबे को काटा था, उसके बाद उसे बार-बार सांप द्वारा काटे जाने का भरम होता आ रहा है।
Sushant Singh Murdered: सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 4 साल से भी ज्यादा का… Read More
David Warner history : ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ… Read More
Airtel Jio plans: मंथली प्लान्स में दोनों ही कंपनियां एक महीने तक की वैलिडिटीदेती हैं।… Read More
SBI ATM: बैंक अपने ग्राहकों के लिए ATM से कैश निकालने के लिए नया मेथड… Read More
AIIMS Data : पिछले दिनों दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सर्वर में सेंध… Read More
Alia Bhatt Special: आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ ऐसी… Read More