रुसी राष्ट्रपति पुतिन से बगावत के दो महीने बाद Wagner चीफ Yevgeny Prigozhin का प्लेन क्रैश में निधन

वैगनर आर्मी चीफ येवगेनी प्रिगोझिन का विमान हादसे में निधन हो गया है। दो महीने पहले प्रिगोझिन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ विद्रोह किया था। पुतिन ने एक पुराने ब्यान में कहा था कि वह विश्वासघात करने वालों को कभी माफ़ नहीं करते हैं।

रूस की प्राइवेट आर्मी चीफ Yevgeny Prigozhin का बुधवार को एक विमान हादसे में निधन हो गया है। इस विमान हादसे में एक महिला समेत 10 अन्य लोगों की मृत्यु हो गई है। प्रिगोझिन उस Wagner आर्मी के चीफ थे जिसने इसी साल जून महीने में रुस के खिलाफ बगावत की थी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और वहां की ख़ुफ़िया एजेंसी सीआईए ने प्रिगोझिन की हत्या की आशंका जताई है।

बगावत

23 जून 2023 को हजारों लड़ाके हथियारों के साथ रूस की सड़कों पर उतर आए थे। ये सभी वैगनर आर्मी के लड़ाके थे जो रूस की सेना के खिलाफ बगावत कर रहे थे। वैगनर आर्मी ने रूस के दक्षिण शहर रोस्तोव को अपने कब्जे में ले लिया था। इसके बाद वैगनर आर्मी रूस की राजधानी मॉस्को की तरफ मार्च कर गई थी। ये मंजर जिसने भी देखा था वो हैरान रह गया था। हर कोई सोचने लगा था कि क्या पुतिन की पकड़ ढीली पड़ गई है ?

पुतिन ने इस विद्रोह को कूटनीतिक तरीके से सुलझाया। पुतिन ने बेलारूस के राष्ट्रपति की मदद से इस संकट को 24 घटे में सुलझा लिया था। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको की मध्यस्ता के बाद वैगनर आर्मी चीफ येवगेनी प्रिगोझिन के लड़ाकों ने पीछे हटने का ऐलान किया था। लेकिन रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उस समय कठोर शब्दों में कहा था कि बगावत करने वालों को सजा जरूर मिलेगी। बागियों को हम करारा जवाब देंगे।

प्लेन क्रैश

इस विद्रोह के दो महीने बाद, 23 अगस्त को रूस से खबर आई कि वैगनर आर्मी चीफ येवगेनी प्रिगोझिन प्लेन क्रैश में मारे गए हैं। इस हादसे में येवगेनी प्रिगोझिन सहित दस लोगों के मारे जाने की खबर है।

वीडियो वायरल

ट्विटर पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का एक पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक इंटरव्यू में पुतिन से पूछा गया ,”क्या आप माफ़ करने में सक्षम हैं ?” जवाब में पुतिन ने कहा,”हां,लेकिन हर किसी को माफ़ नहीं कर सकता। ” जब पुतिन से पूछा गया कि आपके लिए किसे भूलना असंभव है ? इस सवाल के जवाब में पुतिन ने कहा,” विश्वासघात को। ”

जो बिडेन का ब्यान

प्रिगोझिन के प्लेन क्रैश में मारे जाने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा कि उन्हें येवगेनी प्रिगोझिन की मौत पर कोई आश्चर्य नहीं है। उन्होंने इस हादसे के पीछे रुसी राष्ट्रपति पुतिन का हाथ बताया है। इससे पहले सीआईए के निदेशक विलियम्स बर्न्स ने पिछले महीने येवगेनी प्रिगोझिन की बगावत के बाद उनके लिए संभावित खतरे की संभावना जताई थी।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9082 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स आपका जीवन कर देंगे सफल ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन
जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स आपका जीवन कर देंगे सफल ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन