Site icon 4PILLAR.NEWS

Weather Report Today: दिल्ली,लुधियाना और शिमला समेत देश के शहरों का आज का मौसम

Weather Report Today: देश के शहरों के आज के मौसम की रिपोर्ट

Weather Report Today: लुधियाना, दिल्ली, लखनऊ, अहमदाबाद, जालंधर गुरुग्राम समेत देश के कई शहरों में भारी बारिश की संभावना है। देखें, आज के मौसम की रिपोर्ट।

Weather Report Today

आज देश के विभिन्न शहरों के मौसम की स्थिति अलग-अलग होगी। मौसम विभाग क अनुसार, देश के कई शहरों में भारी बारिश होने की संभावना है। कई जगह हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। आज घर से बाहर निकले वाले लोगों को छाता या वाटरप्रूफ कपड़े पहनकर जाने की सलाह दी जाती है।

पंजाब के लुधियाना का आज का मौसम कैसा रहेगा। ( Weather Ludhiana )

लुधियाना में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक रहेगा। सुबह के समय बारिश की संभावना 100 प्रतिशत है। दोपहर को कम बारिश हो सकती है। शाम को मौसम साफ रहेगा। वायु गुणवत्ता (AQI ) 55-99 तक रहेगी।

दिल्ली का मौसम ( Delhi Weather )

Weather Report Today: दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 25 °C और अधिकतम तापमान 32 °C तक रहेगा। हवा की गुणवत्ता खराब रहेगी।

लखनऊ का मौसम ( Lucknow Weather )
गुजरात के अहमदाबाद का आज का मौसम ( Ahmedabad Weather)

अहमदाबाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना है। तापमान 24 से 32 °C तक रहेगा। आज हल्की बारिश की संभावना है। अगले कुछ दिनों में तेज वर्षा आ सकती है। हवा की गुणवत्ता मध्यम रहेगी।

पंजाब के जालंधर में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश भी हो सकती है। आर्द्रता 75 से 85 प्रतिशत तक रहेगी। हवा की गुणवत्ता मध्यम रहेगी।

  1. मौसम ; हल्की बारिश के साथ हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने मेघगर्जन और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।
  2. तापमान: 26°C से 33°C तक रहेगा।
  3. बारिश: मध्यम, जलभराव की संभावना।
  4. वायु गुणवत्ता: खराब रहेगी।
  5. हवा: 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा, पूर्वी दिशा में बहेगी।

शिमला और चंडीगढ़ में बादल छाए रहेंगे। हल्की वर्षा होने की संभावना है। चंडीगढ़ में सुबह के समय और शिमला में दोपहर को और शाम को बारिश हो सकती है।

जयपुर में आज आंशिक रूप से बाद छाए रहेंगे। हल्की बारिश की संभावना है। हवा की रफ्तार 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। गुणवत्ता मध्यम रहेगी। शाम को तेज बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़ और शिमला में बारिश की अधिक होने की संभावना है, इसलिए छाता या रेनकोट साथ में रखें। गुरुग्राम में जलभराव की संभावना है , यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। मौसम में तेजी से बदलाव हो सकता है। रियलटाइम अपडेट के लिए IMD, AccuWeather और weatherindia.com की ताजा रिपोर्ट देखें।

Exit mobile version