Site icon 4PILLAR.NEWS

What Jhumka Song: ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का दूसरा गाना ‘व्हाट झुमका’ रिलीज, रणवीर-आलिया के डांस मूव्स ने जीता फैंस का दिल 

What Jhumka Song: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म का दूसरा गाना 'व्हाट झुमका' हुआ रिलीज, सुनते ही थिरक उठे फैंस

What Jhumka Song: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का दूसरा गाना ‘व्हाट झुमका’ रिलीज हो गया है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है।

करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ जल्द ही सिनामघरों में रिलीज होने वाली है। बीते दिनों ही इस फिल्म का पहला गाना ‘तुम क्या मिले’ रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था। वहीं  अब इस फ़िल्म का दूसरा गाना ‘व्हाट झुमका’ (What Jhumka) रिलीज कर दिया गया है। लीड स्टार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट पर फिल्माया गया यह गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

रणवीर-आलिया का What Jhumka Song हुआ रिलीज

बता दे कि रणवीर-आलिया का नया गाना व्हाट झुमका एक फुल पार्टी सॉन्ग है जिसे सुनकर कोई भी थिरकने पर मजबूर हो सकता है। इस गाना के कुछ बोल  पुराने गाने ‘झुमका गिरा रे बरेली की बाजार में’ से लिए गए है। इस गाने को आशा भोसले ने गाया था जो अपने जमाने का सुपरहिट सॉन्ग था।

वहीं ‘व्हाट झुमका’ गाने को अरिजीत सिंह और जोनिता गाँधी ने गाया है। इस गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे है। गाने में रणवीर और आलिया की कैमस्ट्री एक बार फिर लोगों का खूब दिल जीत रही है। इस दौरान उनके एक्सप्रेशंस और डांस मूव्स देखने लायक है। यहां देखिए ये गाना-

What Jhumka? | Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani | Ranveer | Alia | Pritam | Amitabh | Arijit | Jonita

कब रिलीज होगी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ?

बता दे कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ-साथ धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन जैसे दिग्गज सितारे भी नजर आएँगे। इस फिल्म में आलिया ने एक बंगाली पढ़ी-लिखी लड़की का किरदार निभाया है जिसे एक पंजाबी लड़के रॉकी (रणवीर) से प्यार हो जाता है। हालाँकि दोनों के परिवार काफी अलग सोच वाले है जिसके चलते इनकी प्रेम कहानी में काफी मुश्किलें आती है। करण जौहर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Exit mobile version