Site icon www.4Pillar.news

व्हाट्सएप पर फॉरवर्ड मैसेज फेक है या सही,ऐसे होगी जांच

फेसबुक के स्वामित्व वाली व्हाट्सएप कपनी अपने यूजर के लिए खास सुविधा लेकर आई है। WhatsApp पर फॉरवर्ड मैसेज फेक हैं या गलत इसकी प्रामाणिकता को आसानी से चेक किया जा सकेगा।

फेसबुक के स्वामित्व वाली व्हाट्सएप कपनी अपने यूजर के लिए खास सुविधा लेकर आई है। WhatsApp पर फॉरवर्ड मैसेज फेक हैं या गलत इसकी प्रामाणिकता को आसानी से चेक किया जा सकेगा।

व्हाट्सएप का नया फीचर

व्हाट्सएप दुनियभर में इस वजह से भी लोकप्रिय है , कंपनी अपने उपभोक्ताओं की जरूरतों का ख्याल रखती है। इसी कड़ी में इनस्टैंट मैसेजिंग ऐप ने एक नया फीचर लांच किया है। जिसका उपयोग कर उपभोक्ता फॉरवर्ड किए गए संदेश की प्रामाणिकता की जांच कर सकेंगे। जिस तरह COVID-19 महामारी के दौर में गलत बहुत सारी गलत जानकारियां साझा की जा रही हैं ,ऐसे में व्हाट्सएप का यह नया फीचर बहुत काम आने वाला।

मैसेजिंग कंपनी व्हाट्सएप ने अपने ब्लॉग में जानकारी देते हुए कहा कि फॉरवर्ड किए गए संदेश की प्रामाणिकता को जांचने के लिए यूजर्स को बहुत मदद मिलेगी। इस फीचर द्वारा यूजर्स को यह जानने में मदद मिलेगी कि उनके पास आया संदेश सही है या गलत।

भारत में जल्द होगा लांच

WhatsApp के नए फीचर को अमेरिका ,यूनाइटेड किंगडम ,ब्राजील ,स्पेन ,इटली आयरलैंड और मैक्सिको में लांच किया जा चूका है। भारत में यह सुविधा जल्द लांच होने वाली है। यह सुविधा एंड्रॉइड ,आईओएस और व्हाट्सएप वेब के लिए भी उपलब्ध है। इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप का लेटेस्ट वर्जन अपडेट करना होगा।

संदेश की प्रमाणिकता जांचने वाली खास सुविधा के लिए फॉरवर्ड किए गए संदेश के पास मैग्नीफाइंग ग्लास आइकॉन नजर आएगा। मैग्नीफाइंग ग्लास आइकॉन पर टैप करने के बाद वेब रिजल्ट के जरिए मैसेज की प्रामाणिकता की जांच की जा सकती है। इसमें यूजर्स को कई आर्टिकल भी मिल जाएंगे ,जिसमें फॉरवर्ड किए गए मैसेज को सही या गलत बताया गया होगा।

भारत में होक्स स्लेयर ,बूम फैक्ट चेक ,ऑल्ट न्यूज़ जैसे कई पोर्टल हैं। जो वायरल मैसेज की प्रमाणिकता के बारे बताते हैं। इसी तरह व्हाट्सएप के नए फीचर, मैग्नीफाइंग ग्लास आइकॉन पर टैप करने पर संदेश की प्रामाणिकता की जांच की जा सकेगी।

Exit mobile version