Arif Saras: जू में सारस से मिलने पहुंचा आरिफ तो खुशी से नाचने लगा पक्षी

Arif Saras:आरिफ ने सारस को एक साल पहले घायल अवस्था अपने खेत में देखा था। आरिफ सारस को अपने घर ले आया था और उसका उपचार किया। तब से पक्षी आरिफ के साथ रह रहा था।

Arif Saras: जू में बंद दोस्त सारस से मिलने पहुंचा आरिफ तो खुशी से नाचने लगा पक्षी

दोनों की दोस्ती को इलाके में शोले के जय और वीरू का नाम दिया गया। पिछले महीने ही उत्तर प्रदेश वन विभाग के कर्मचारी सारस को आरिफ के पास से अपने साथ ले गए थे। पक्षी अब कानपूर चिड़ियाघर में रह रहा है। मंगलवार को आरिफ सारस से मिलने के लिए कानपूर जू पहुंचा। जहां दोनों एकबार फिर मिले।

आरिफ अपने दोस्त सारस से मिलने कानपूर चिड़ियाघर मिलने पहुंचा

जब आरिफ अपने दोस्त सारस से मिलने कानपूर चिड़ियाघर मिलने पहुंचा तो बेजुबान पक्षी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।पक्षी ने अपने दोस्त आरिफ को उछलकर कर दिखाया, नाचकर दिखाया। जू के बाड़े में बंद पक्षी आरिफ को देखकर इधर इधर दौड़ने लगा। जब आरिफ ने पक्षी  के सामने ताली बजाई तो सारस खुशी के मारे नाचने लगा।

बाड़े में बंद सारस उड़ने लगा और बाहर आकर अपने दोस्त से मिलने की कोशिश करने लगा। इसी बीच वन विभाग के अधिकारी ने आरिफ को थोड़ा आगे आने के लिए कहा। सामने बाड़े में सारस खुशी से नाच रहा था। आरिफ सारस से हाल पूछता है।आरिफ चिड़ियघर के कर्मचारियों से पूछता है कि इसको खोल नहीं सकते ? जिस समय आरिफ अपने दोस्त सारस से मिलने पहुंचा उस समय मीडिया के लोग भी वहां मौजूद थे।

अखिलेश यादव का ट्वीट

वहीँ,  सारस का वीडियो शेयर करते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है।  अखिलेश यादव ने लिखा ,” जो लोग समझते हैं नफरत भर देंगे दिलों में, उन्हें नहीं पता मोहब्बत कुदरती होती है और कुदरत के खिलाफ जाने वाले कहां कभी कामयाब होते हैं।

बता दें, अखिलेश यादव कुछ दिन उस समय आरिफ के गांव गए थे जब सारस पक्षी आरिफ के साथ रह रहा था। अखिलेश यादव के मिलने के बाद ही वन विभाग के कर्मचारी वन्य जीव सरंक्षण के कानूनों का हवाला देते हुए सारस को अपने साथ ले गए थे।

Published on: Apr 12, 2023 at 08:29

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

RCB के फैन ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से की ये डिमांड Bobby Deol Wedding Anniversary पर देखें उनकी शादी की तस्वीरें Nusrat Jahan Wedding: नुसरत की वेडिंग रिसेप्शन में पहुंची ममता बनर्जी Ankita Bhandari murder case verdict Vaibhav Suryavanshi ने की पीएम मोदी से मुलाकात 62 Run: भारत ने पहले T20I मैच में श्रीलंका को 62 रन से हराया Don Dawood Ibrahim के 10 ठिकानों पर ED का छापा