Anju News : पाकिस्तान से भारत लौटी अंजू को आखिरी बार दिल्ली हवाई अड्डे पर देखा गया था। अंजू अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई थी। 29 नवंबर को वाघा बॉर्डर का रास्ते भारत पहुंची अंजू के बच्चों ने भी झटका दिया है।
पाकिस्तान जाकर अंजू से फातिमा बनी भारतीय महिला अब भारत वापस लौट चुकी है। लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद अंजू अचानक गायब हो गई है। दूसरी तरफ राजस्थान में अंजू के पति और बच्चों ने भी अंजू मुलाकात करने से इंकार कर दिया है।
अंजू के भारतीय पति अरविंद ने भी अंजू के बारे में बात करने से इंकार कर दिया है। अरविंद का कहना है कि उनकी अंजू से जुड़े किसी भी मामले में कोई दिलचस्पी नहीं है। कहा जा रहा है कि अंजू अपने बच्चों को पाकिस्तान ले जाने के लिए भारत आई है।
कहां गई अंजू थॉमस ?
वाघा बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान से भारत लौटी अंजू थॉमस उर्फ़ फातिमा को पंजाब पुलिस और खुफिया विभाग के कड़े सवालों का सामना करना पड़ा। खुफिया विभाग और पंजाब पुलिस ने अंजू से कई सवाल किए। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के लिए उड़ान भरने की अनुमति मिली।
पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा से वाघा बॉर्डर के जरिए भारत पहुंची अंजू को आखिरी बार दिल्ली हवाई अड्डे पर देखा गया था जहां वह मीडिया के सवालों से बचती नजर आई।
अंजू ने किसी भी सवाल का जवाब दिए बिना सिर्फ इतना कहा था कि वह खुश है और किसी भी सवाल पर टिपण्णी नहीं करना चाहती है। लेकिन दिल्ली हवाई अड्डे पर देखी जाने वाली अंजू अब पूरी तरह गायब है। वह अपने बच्चों से मिलने के लिए राजस्थान के भिवाड़ी भी नहीं पहुंची।
अंजू के 15 वर्षीय बेटी ने मीडिया से कहा कि वह अपनी मां से मुलाकात नहीं करेगी। भिवाड़ी की जिस सोसायटी में अंजू के बच्चे रहते हैं, उसकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गहन पूछताछ के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा है। इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम ने अंजू के बच्चों से बात की है। अरविंद और अंजू के दो बच्चे हैं। जिनमें एक 15 साल की लड़की और 6 साल का लड़का है।
Sushant Singh Murdered: सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 4 साल से भी ज्यादा का… Read More
David Warner history : ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ… Read More
Airtel Jio plans: मंथली प्लान्स में दोनों ही कंपनियां एक महीने तक की वैलिडिटीदेती हैं।… Read More
SBI ATM: बैंक अपने ग्राहकों के लिए ATM से कैश निकालने के लिए नया मेथड… Read More
AIIMS Data : पिछले दिनों दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सर्वर में सेंध… Read More
Alia Bhatt Special: आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ ऐसी… Read More