Nandini Gupta: कौन हैं मिस वर्ल्ड प्रतियोगी नंदिनी गुप्ता, जानें सब कुछ

Nandini Gupta मिस वर्ल्ड 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इसी वजह से नंदिनी गुप्ता सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं आइये उनके मॉडलिंग सफर और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Nandini Gupta का परिचय

नंदिनी गुप्ता का जन्म 12 सितंबर 2023 को राजस्थान के कोटा जिले के भांडाहेड़ा गाँव में हुआ था। वह कोटा सिटी के पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में रहती हैं। उनके पिता सुमित गुप्ता पेशे से एक किसान हैं। वह 200 बीघा जमीन के मालिक हैं। नंदिनी की मां रेखा गुप्ता एक गृहिणी हैं। नंदिनी की छोटी बहन का नाम अनन्या है। अनन्या नौवीं कक्षा में पढ़ती है।

नंदिनी गुप्ता ने प्रारंभिक शिक्षा कोटा के सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने मुंबई के लाला लाजपत राय कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की।

नंदिनी की बचपन से ही मॉडलिंग और सौंदर्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की रूचि थी। मिस गुप्ता ने 10 वर्ष की उम्र में ही मॉडलिंग की तैयारियां शुरू कर दी थीं। वह टीवी पर डांस शो और रैंप वाक देखकर तैयारियां कर रही थी। नंदिनी गुप्ता मशहूर बिजनेसमैन रतन टाटा और बॉलीवुड आइकॉन प्रियंका चोपड़ा को अपनी प्रेरणा मानती हैं।

नंदिनी गुप्ता के करियर की शुरुआत

नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta)  ने अपने करियर की शुरुआत मिस राजस्थान प्रतियोगिता जीतकर की। इसके बाद उन्होंने मणिपुर में आयोजित 59वे फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता। इस खिताब के बाद नंदिनी गुप्ता को मिस वर्ल्ड 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिए पिछले दो वर्षों से तैयारी कर रही है।

मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता का आयोजन

72वे मिस वर्ल्ड 2025 का आयोजन 10 से 31 मई 2025 को तेलंगाना के हैदराबाद में चल रहा  है। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता भारत में दूसरी बार हो रही है। इस प्रतियोगिता का ग्रांड फिनाले 31 मई को तेलंगाना के हैदराबाद में होना है। इस प्रतियोगिता में 108 देशों की प्रतियोगी भाग ले रही हैं।

क्या नंदिनी गुप्ता जीतेंगी मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब

नंदिनी गुप्ता 120 प्रतियोगियों में से टॉप 40 में जगह बना चुकी हैं। वह सेमी फाइनल में पहुंच चुकी हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस प्रतियोगता को नंदिनी गुप्ता ही जीतेंगी।

बता दें, मिस वर्ल्ड 2025 के इंटरव्यू राउंड में नंदिनी ने सवालों का जवाब देकर प्रतियोगिता की सीईओ जूलिया मार्ले का दिल जीत लिया है। जूलिया  भी नंदिनी की तारीफ़ की है।

मिस वर्ल्ड 2025 का ताज और पुरस्कार

मिस वर्ल्ड 2025 की विजेता को 1770 हीरों, 175.49 कैरेट नीलम और 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड से बना ताज पहनाया जाएगा। इस ताज की कीमत 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा विजेता को 1.15 करोड़ रुपए का नकद इनाम भी मिलेगा।

भारत ने जीता छह बार खिताब 

रीता फारिया, ऐश्वर्या राय, डायना हेडन, युक्ता मुखी, प्रियंका चोपड़ा और मानुसी छिल्लर मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का ताज जीत चुकी हैं। अब भारत को नंदिनी से सातवीं बार खिताब जीतने की उम्मीद है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *