28 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस? जानें इससे जुडी बातें

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर साल 28 फरवरी को मनाया जाता है। साल 2020 के राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का थीम ‘वूमेन इन साइंस’ है। 28 फरवरी को भारत के महान वैज्ञानिक सीवी रमन ने ‘रमन प्रभाव’ का आविष्कार किया था।

वैज्ञानिक सीवी रमन को उनके ‘रमन प्रभाव आविष्कार’ के लिए वर्ष 1930 में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। पारदर्शी पदार्थों से गुजरने पर प्रकाश की किरणों में आने वाले बदलाव पर की गई इस महत्वपूर्ण खोज के लिए उन्हें नोबेल अवॉर्ड से नवाजा गया था। उन्होंने यह खोज 28 फरवरी को की थी। इस खोज के सम्मान में साल 1986 में इस दिन को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाने का चलन शुरू हुआ। डॉक्टर सीवी रमन भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले भारतीय ही नहीं बल्कि पुरे एशिया के पहले वैज्ञानिक थे।

आइए जानते है महान वैज्ञानिक सीवी रमन के बारे में कुछ रोचक बातें।

वैज्ञानिक सीवी रमन का जन्म ब्रिटिश काल के भारत के तत्कालीन मद्रास प्रेसीडेंसी ( तमिलनाडु ) में 7 नवंबर 1888 को हुआ था। उनके पिता गणित और भौतिकी के प्राध्यापक थे।

डॉक्टर सीवी रमन ने मद्रास प्रेसीडेंसी कॉलेज से बीए किया। वर्ष 1905 में गणित में प्रथम श्रेणी में पास करने वाले अकेले छात्र थे। इसी कॉलेज से उन्होंने एमए में भौतिकी विषय चुना।

रमन प्रभाव के लिए उन्हें वर्ष 1954 में भारत के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया। सीवी रमन का 21 नवंबर 1970 में 82 साल की उम्र में बैंगलोर में देहांत हुआ था।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9089 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “28 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस? जानें इससे जुडी बातें

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स आपका जीवन कर देंगे सफल ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन
जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स आपका जीवन कर देंगे सफल ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन