Kartik Aaryan Superhero:: जल्द ही सुपरहीरो का किरदार निभाएंगे कार्तिक

Kartik Aaryan : क्या जल्द ही सुपरहीरो का किरदार निभाएंगे कार्तिक आर्यन, ये वायरल वीडियो देख फैंस लगा रहे कयास 

Kartik Aaryan Superhero: इस वीडियो में कार्तिक आर्यन एक सुपरहीरो जैसे किरदार में नजर आ रहे है। इस वीडियो को देख फैंस कयास लगा रहे है कि वे जल्द ही किसी …

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों एक के बाद एक कंई फिल्मों  की शूटिंग में व्यस्त चल रहे है। वहीं हाल ही में कार्तिक का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वे एक सुपरहीरो जैसे किरदार में नजर आ  रहे है। इस वीडियो को देखते ही फैंस काफी एक्साइटेड हो गए है। वहीं वीडियो को देखते ही फैंस कयास लगा रहे है कि कार्तिक जल्द ही किसी सुपरहीरो वाली मूवी में नजर आने वाले है।

Kartik Aaryan Superhero: क्या सुपरहीरो की मूवी में नजर आएँगे Kartik Aaryan

दरअसल हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्हें सुपरहीरो के लुक में देखा जा सकता है। इस वीडियो  को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ‘लोडिंग ….’

इस वीडियो को देखते ही फैंस खूब कयास लगा रहे है। हालाँकि कार्तिक किसी मूवी में नजर आने वाले है या ये कोई विज्ञापन है, इसके बारे में अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है।

इन फिल्मों में नजर आएँगे कार्तिक आर्यन

वहीं बात  करें फिल्मों की तो कार्तिक आर्यन जल्द ही कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में नजर आएँगे। यह फिल्म अगले महीने यानि 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा उनके पास फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ भी है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कार्तिक के साथ तृप्ति डिमरी और विद्या बालन अहम भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म इसी साल दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी देखें : यूरोप की सड़कों पर कार्तिक आर्यन को देख फैन को नहीं हुआ विश्वास, एक्टर बोले- ‘आधार कार्ड दिखा दूँ’, देखिए मजेदार Video 

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top